फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: नमकीन खिलाई और फिर पिला दिया जहरीला पानी, तीनों को लड़खड़ाता देख आरोपी ने किया ये घिनौना काम

Sat, 20 Feb 2021 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Feb 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
unnao case big revealing by Accused Saline fed to all three minors Then drunk poisonous water
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बबुरहा गांव में दोनों किशोरियों की मौत का कारण कानपुर के अस्पताल में भर्ती करिश्मा (काल्पनिक नाम) से एकतरफा प्रेम करने वाला उसके पड़ोसी गांव का युवक बना। प्रेम के प्रस्ताव पर इनकार की खुन्नस के चलते आरोपी ने एक नाबालिग साथी की मदद से खेत में पहले तीनों को नमकीन खिलाया फिर जहरीला पानी पिला दिया।
unnao case big revealing by Accused Saline fed to all three minors Then drunk poisonous water
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों ने गुनाह स्वीकार किया है। दोनों आरोपी भी अनुसूचित जाति के हैं। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है। असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव निवासी सपना, उसकी चचेरी भतीजी रेशमा और चचेरी बहन करिश्मा (तीनों काल्पनिक नाम) बुधवार शाम को खेतों में बदहवास हालत में पड़ी मिलीं थीं। सीएचसी में डॉक्टरों ने सपना और रेशमा को मृत घोषित कर दिया था। 
 
unnao case big revealing by Accused Saline fed to all three minors Then drunk poisonous water
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
करिश्मा का कानपुर में इलाज चल रहा है। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पाठकपुर गांव निवासी विनय उर्फ लंबू करिश्मा के संपर्क में आया। विनय ने उससे प्यार का इजहार किया। करिश्मा ने उसका प्रस्ताव ठुकराते हुए उससे दूरी बना ली। इससे विनय करिश्मा से खुन्नस मानने लगा, लेकिन खुन्नस का एहसास नहीं होने दिया। विनय और करिश्मा के खेत अगल-बगल होने से वह रोजाना करिश्मा से मिलने जाने लगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao case big revealing by Accused Saline fed to all three minors Then drunk poisonous water
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
छह दिन पहले उसने हत्या की योजना बनाई। बुधवार दोपहर करिश्मा अपनी चचेरी बहन सपना व भतीजी रेशमा के साथ चारा लेने खेत पहुंची। करिश्मा को जाता देख विनय ने बोतल में पानी भरा और फसल में मिलाने वाली कीटनाशक मिला दिया। गांव के नाबालिग दोस्त से नमकीन मंगवाई और खेत पहुंच गया। 
 
विज्ञापन
unnao case big revealing by Accused Saline fed to all three minors Then drunk poisonous water
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

उसने तीनों को खेत की मेड़ पर बैठाकर नमकीन खिलाई। पानी की बोतल देख करिश्मा ने पानी मांगा, जिसपर विनय ने बोतल उसे पकड़ा दी। करिश्मा के पानी पीने के बाद सपना और रेशमा ने भी पानी पी लिया। कुछ देर बाद तीनों को लड़खड़ाता देख पास ही सरसों के खेत में छोड़कर दोनों भाग निकले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed