{"_id":"5df85f838ebc3e87ea5060dc","slug":"unnao-case-accused-broken-sexual-harassment-victim-marriage-twice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव आत्मदाह केस: आरोपी ने दो बार तुड़वाई थी शादी, मिठाई बांटकर मनाया था जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव आत्मदाह केस: आरोपी ने दो बार तुड़वाई थी शादी, मिठाई बांटकर मनाया था जश्न
Tue, 17 Dec 2019 01:27 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Unnao case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़ित युवती को इंसाफ दिलाने की जगह आरोपियों की मदद कर पुलिस ने उसकी राह और मुश्किल कर दी। वह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों की चौखट पर दौड़ लगाती रही पर किसी ने एक नहीं सुनी। युवती के सब्र का बांध तब टूट गया जब पुलिस ने आरोपियों को उच्च न्यायालय लखनऊ से अग्रिम जमानत मंजूर कराने का मौका दे दिया और आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिवार का मजाक उड़ाते हुए मोहल्ले में मिठाई बांटी।
Unnao case
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं आरोपियों ने कुछ कर न पाने की धमकी देकर पीड़िता के जख्म छिड़का। इंसाफ न मिलता देख उसने आत्महत्या का फैसला लिया और खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। सोमवार को उसके आग लगाने की सूचना पर उसकी मां आपबीती बताते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं।
Unnao case
- फोटो : अमर उजाला
दो बार तय हुई शादी, आरोपी ने तुड़वाई
दुष्कर्म पीड़िता की मां ने बताया कि एक साल के अंदर दो जगह बेटी की शादी तय की। दोनों बार आरोपी ने वर पक्ष के घर जाकर अपने प्रेम संबंधों की जानकारी देकर शादी तुड़वा दी। जब बेटी ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया।

घटना स्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
केरोसिन से भीगी हालत में पहुंची एसपी कार्यालय
दुष्कर्म पीड़ित युवती जिस समय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची वह केरोसिन से पूरी तरह भीगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब तक वह उसके पास जाकर कुछ पूछने का प्रयास करते उसने माचिस से खुद को आग लगा ली और एसपी कार्यालय के अंदर घुस गई। उसे जलता देख मौजूद पुलिस कर्मियों के रोंगटे खड़े हो गए। उसे बचाने के लिए महिला सिपाहियों ने पास खड़ी महिला के दुपट्टे लिए और युवती के कपड़े फाड़कर शरीर से अलग कर आग बुझाई और दुपट्टे डालकर उसका शरीर ढ़का।

आग बुझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक अब्दुल मन्नान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर 2 अक्टूबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई पर वह मिला नहीं। इसी बीच आरोपी ने जिला जज की कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी डाली। जिस पर पैरवी कर उसकी अर्जी खारिज कराई गई। इसके बाद आरोपी ने उच्चन्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी डाली। जिस पर 25-25 हजार में सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत मंजूर हो गई।