फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unique Birthday: बकरी के बच्चों का जन्मदिन मनाया, केक काटा व पूरे मोहल्ले को दी दावत, डीजे की धुन पर थिरके लोग

Tue, 08 Nov 2022 07:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Nov 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
Unique Birthday: Celebrated the birthday of goat children
बकरी के बच्चों का जन्मदिन मनाया - फोटो : अमर उजाला

इंसानी जन्मदिन का धूम-धड़ाका तो खूब देखा होगा, लेकिन बकरी के दो मेमने (बच्चे) के जन्मदिन की धूम न देखी होगी और न कभी सुनी होगी। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बकरी के दो मेमने (बच्चे) के जन्मदिन के मौके पर बकायदा केक काटा गया और डीजे पर जमकर डांस हुआ। यह अनोखे जन्मदिन का जश्न शहर के कांशीराम कॉलोनी में मनाया गया।





कॉलोनी निवासी राजा बकरी पाले हैं। उसने दो मेमने जन्मे थे। राजा ने मेमनों का जन्मदिन अनोखे अंदाज से मनाने की ठानी। सोमवार की रात धूमधाम से जन्मदिन मनाया। पूरे मोहल्ले को जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया। केक कटवाया और खूब बंटवाया। इस दौरान ''हैप्पी बर्थ डे'' के स्वर गूंजते रहे। इसके बाद सभी को दावत दी। मेमनों का मनाया गया यह अनोखा जन्मदिन चर्चा का विषय बना रहा। पेशे से ई-रिक्शा चालक राजा ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है।

Unique Birthday: Celebrated the birthday of goat children
बकरी के बच्चों का जन्मदिन मनाया - फोटो : अमर उजाला
वह बकरी का पालन-पोषण कर रहा है। पिछले वर्ष जन्में बकरी के बच्चों को उसने संतान की तरह माना है, तभी जन्मदिन मनाया।राजा इन्हें बच्चों की तरह पालता है। खाली समय पर दोनों मेमनों को ई-रिक्शा में घुमाने भी ले जाता है।

 
Unique Birthday: Celebrated the birthday of goat children
बकरी के बच्चों का जन्मदिन मनाया - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी निवासी व राजा के मित्र सूरज कुमार का कहना है कि उसके दोस्त ने संतान से बढ़कर बकरी के दो बच्चों की जन्मदिन की पार्टी की। कोई कमी बाकी नहीं रखी। नाच-गाना से लेकर दावत तक का इंतजाम किया। अनोखी शादी में शामिल होकर उसे बड़ा अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Birthday: Celebrated the birthday of goat children
बकरी के बच्चों का जन्मदिन मनाया - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी पंडित श्रवण तिवारी ने बताया कि पहली बार जानवर का जन्मदिन देखा। उन्होंने ही सारी रस्में पूरी कराईं। मंत्रोच्चारण के बीच मेमनों का टीका किया और माला पहनाई। यह कार्यक्रम जिंदगी भर नहीं भूलेंगे।
 
विज्ञापन
Unique Birthday: Celebrated the birthday of goat children
बकरी के बच्चों का जन्मदिन मनाया - फोटो : अमर उजाला
बच्चे भी बने जन्मदिन के गवाह
मेमनों के जन्मदिन के गवाह बड़ी संख्या में बच्चे भी रहे। साहिल, बबली, राहुल, आदित्य, शानू, बंटी, शोभन, अमित, सुरेश, दीपक, लवलेश, अनिल आदि बच्चों ने बताया कि उन्हें बहुत मजा आया। केक खाया और खूब नाचे। बकरियों का जन्मदिन पहले कभी नहीं देखा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed