फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी बोला ' तुमने तो मेरा काम आसान कर दिया', इसके बाद यूपी में फैली थी सनसनी

Sat, 02 Feb 2019 08:30 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Feb 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Underworld don Ravi Pujari arrested
डेमो पिक
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि ये वही रवि पुजारी है जिसकी एक फोन कॉल से यूपी में सनसनी फैल गई थी। धमकी भरी कॉल से जिले में हड़कंप का माहौल था। कॉल रिसीव होते ही आवाज आई...पांच करोड़ चाहिए मेरे को, वर्ना ठोक डालूंगा। इसके बाद उसने कहा कि एक नंबर भेज रहा हूं दो दिन में बताना वर्ना तकलीफ में आ जाओगे।


आगे की स्लाइड-  मीडिया को मामला बताने से बच जाओगे क्या...
Underworld don Ravi Pujari arrested
डेमो पिक
उन्नाव जिले से नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह के मोबाइल पर 17 सितंबर को शाम 5:17 बजे इंटरनेट कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को रवि पुजारी बताया था और तीन मिनट की बातचीत में नाम व व्यवसाय पर चर्चा के बाद कहा कि पांच करोड़ चाहिए मेरे को, वर्ना ठोक डालूंगा।
Underworld don Ravi Pujari arrested
डेमो पिक
इसके बाद उसने कहा था कि एक नंबर मैसेज करता हूं, दो दिन में बताना वर्ना तकलीफ में आ जाओगे। मेरे लोग तुमको ठोक देंगे। इसके बाद उसी दिन 5:31 बजे एक एसएमएस आया। लिखा कि मुझे पांच करोड़ चाहिए नहीं तो तुझे ठोक दूंगा। अगले दिन दोपहर 1:27 बजे दोबारा एसएमएस में रुपयों की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Underworld don Ravi Pujari arrested
डेमो पिक
अरुण सिंह ने एसपी हरीश कुमार को मामले की जानकारी दी थी और अजगैन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 19 सितंबर को मामला मीडिया में आने के बाद खुद को डॉन रवि पुजारी बताने वाले ने कॉल कर कहा कि मीडिया को मामला बताने से बच जाओगे क्या, तुमने तो मेरा काम आसान कर दिया।
विज्ञापन
Underworld don Ravi Pujari arrested
डेमो पिक
इसके बाद एसपी ने ब्लॉक प्रमुख को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई थी। एसपी ने बताया कि मीडिया से रवि पुजारी की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। ऑस्ट्रेलिया से फोन कर पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने वाले रवि पुजारी की गिरफ्तारी की सूचना से ब्लॉक प्रमुख ने राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने न्याय किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed