न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 30 Jul 2022 06:28 PM IST
सार
अजीतमल थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
स्कूल वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र में बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग पर शनिवार सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। बच्चों को तड़पता छोड़ चालक मौके से भाग निकला। जानकारी पर पहुंचे स्कूल के शिक्षकों ने घायलों का निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद स्कूल बंद हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई की।
क्षेत्र के गिरधारीपुर स्थित नारायण पब्लिक स्कूल में लगी एक वैन शनिवार सुबह गोहानी खुर्द से 11 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग पर हटे के अड्डा के पास पहुंचते ही वैन बेकाबू हो गई और एचटी लाइन के खंभे से टकरा गई। हादसे में रिशु (10), अंशुल (6), प्रज्ञा (4), सृष्टि (10) व मानवी (11) घायल हो गए।
2 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वैन चालक बच्चों को दर्द से कराहता छोड़ मौके से भाग निकला। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंचे स्कूल के शिक्षकों ने घायल बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार कराया। इधर, स्कूल प्रशासन बच्चों की छुट्टी कर स्कूल में ताला लगाकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन अपने कब्जे में ले ली है।
3 of 5
घायल बच्चे से जानकारी लेते सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने गोहानी खुर्द जाकर घायल बच्चों का हालचाल जाना। सीओ ने बताया कि हादसे में घायल बच्चे सुरक्षित हैं। चालक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। इसके साथ ही वैन के कागजातों व मानकों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के हुई चेकिंग नौ वाहनों का चालन
औरैया। बाबरपुर सिकरोड़ी मार्ग पर स्कूली वैन में सवार पांच बच्चों के घायल होने के बाद परिवहन विभाग की नींद टूटी। हादसे के बाद एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो ने बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो स्कूली वैन, दो ओवरलोड ऑटो, एक डग्गामार बस, एक बिना परमिट के आटो व एक बिना टैक्स की टैक्सी समेत नौ वाहनों का चालान किया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि सोमवार से नियमित अभियान चलाकर मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
हादसे में घायल बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
हो सकता था बड़ा हादसा
स्कूल वैन के विद्युत पोल से टकराने के दौरान खंभा चटक गया था। जिस वक्त हादसा हुआ, तब एचटी लाइन में करंट प्रवाहित हो रहा था। यदि बिजली के तार व खंभा टूट कर वैन के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, वैन के अंदर एक बीयर का कैन भी मिला है। इसे लेकर भी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।