फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bundelkhand Expressway: औरैया में एक्सप्रेस-वे की मिट्टी धसकी, महोबा में मवेशियों का कब्जा

Sat, 23 Jul 2022 07:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Jul 2022 07:23 PM IST
सार

मानसून की पहली ही बारिश में ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सड़क कई स्थानों पर धंस गई। ताजा मामला औरैया जिले का है, जहां एक्सप्रेस-वे के सोल्डर की मिट्टी कट गई। तो वहीं, ड्रेनेज सिस्टम की नाली भी क्षतिग्रस्त हुई। इसके अलावा महोबा में एक्सप्रेस-वे पर मवेशियों के झुंड घूमने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Bundelkhand Expressway's soil cut in Auraiya, cattle occupied in Mahoba
एक्सप्रेस-वे की सड़क किनारे की कटी मिट्टी - फोटो : अमर उजाला

योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट की मजबूती की हकीकत पहली ही बारिश ने खोल कर रख दी। जिले के मिहौली के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा से थोड़ी ही दूर झमाझम बारिश के चलते सड़क के एक तरफ किनारा कट गया। इससे सोल्डर की मिट्टी बह गई। इसके साथ ही ड्रेनेज सिस्टम की नाली भी क्षतिग्रस्त हो गई। 



16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। इस एक्सप्रेसवे के बनने से लोगों में चित्रकूट, दिल्ली, इटावा, लखनऊ समेत अन्य स्थानों को जाने में लगने वाले समय में कमी होने से खुशी छाई है। लेकिन अहम बात यह है कि जल्दबाजी से किए गए इस बुंदेलखंड के निर्माण कार्य में मजबूती को लेकर अनदेखी बरती गई। 

Bundelkhand Expressway's soil cut in Auraiya, cattle occupied in Mahoba
सोल्डर की मिट्टी कटी - फोटो : अमर उजाला

इसकी हकीकत धीरे-धीरे सामने आनी शुरू हो गई है। जिसमें टोल प्लाजा से लगभग सौ मीटर पर पश्चिम की तरफ सड़क के किनारे शोल्डर की मिट्टी बारिश में बह गई। वहीं ड्रेनेज सिस्टम की नाली भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पूरा होने से सरकार को भी विपक्षियों को प्रदेश में कम समय में कराए गए विकास कार्यों की सूची के लिए एक और मुद्दा मिल गया।

Bundelkhand Expressway's soil cut in Auraiya, cattle occupied in Mahoba
ड्रेनेज सिस्टम की नाली भी हुई क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

अभी काम चल रहा है। इसी दौरान बारिश हो गई, इस कारण मिट्टी बही है। उसे दुरुस्त कराया जा रहा है।  -आकाश सिंह, डिप्टी मैनेजर, गवार कंस्ट्रक्शन कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bundelkhand Expressway's soil cut in Auraiya, cattle occupied in Mahoba
एक्सप्रेस-वे पर मवेशियों का कब्जा - फोटो : अमर उजाला

एक्सप्रेस-वे पर मवेशियों का कब्जा, बचकर निकलिये जनाब 
यदि आप बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सुहाने सफर का आनंद ले रहे हैं, तो जरा सावधान रहिए। जिले के आठ गांव से गुजरे एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह मवेशियों के झुंड नजर आ रहे हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर कब्जा जमाए मवेशियों से वाहन चालक बचकर गुजरते रहे।

विज्ञापन
Bundelkhand Expressway's soil cut in Auraiya, cattle occupied in Mahoba
खन्ना के समीप एक्सप्रेस-वे पर मवेशियों के झुंड के बीच से निकलता वाहन - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले 16 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुआयामी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का जनपद जालौन के कैथेरी गांव से उदघाटन किया था। उदघाटन के दो दिन बाद 18 जुलाई को एक्सप्रेसवे में हुए पहले हादसे में खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर भिड़ने से हरियाणा के युवक की मौत हो गई थी। 20 जुलाई को खन्ना के समीप कार सवार दो लोग घायल हो गए थे। अब अन्ना मवेशी वाहनों की रफ्तार में बाधक बन गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed