{"_id":"5adb5f654f1c1b56098b5b61","slug":"uncle-raped-her-one-and-half-year-old-niece","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी', मंदिर के बहाने ले गया घर, लहूलुहान हालत में गोद में बैठाए था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी', मंदिर के बहाने ले गया घर, लहूलुहान हालत में गोद में बैठाए था
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 22 Apr 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उरई में एक गांव में रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने अपनी डेढ़ साल की मासूम भतीजी के साथ ही दुष्कर्म कर डाला। मासूम के रोने की आवाज सुनकर आए परिजनों को देखकर आरोपी भाग निकला।
डेमाे पिक
कोटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची शनिवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच उसका चाचा जेसीबी ड्राइवर राहुल कुमार (22) पुत्र रामपाल सिंह उसके घर आया और मासूम को उसकी मां मंदिर घुमाने ले जाने की बात कही। मां ने मासूम को नए कपड़े पहना कर तैयार कर दिया।
डेमाे पिक
राहुल मासूम को मंदिर जाने की वजाय उसे अपने घर में ले गया, जहां उस वक्त कोई नहीं था। उसने अपनी मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म कर डाला। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों को चिंता सताने लगी तो वह मंदिर ढूंढने गए, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इस पर परिजन राहुल के घर जा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी के रोने की आवाज सुनी। बाहर का दरवाजा खुला होने पर वह लोग कमरे में जा पहुंचे, जहां राहुल की गोद में बैठी अपनी मासूम बेटी को लहूलुहान हालत में देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
अपने भईया भाभी को देखकर युवक मासूम को छोड़कर परिजनों को धक्का देता हुआ वहां से भाग निकला। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर वहां पर भीड़ लग गई। काफी देर पिटाई के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
डेमाे पिक
पुलिस के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने आरोपी राहुल को उनके हवाले कर दिया। उधर पीड़ित पिता अपनी मासूम बेटी को घर पर छोड़कर थाने पहुंचा, जहां उसने अपने चचेरे भाई के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। पुलिस ने मासूम को मडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।