{"_id":"5ad316e94f1c1b350b8b4a22","slug":"uncle-of-unnao-case-victim-statement-about-goons-of-mla-kuldeep-sengar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UNNAO RAPE CASE: पीड़िता के चाचा ने लगाया भाई के गायब होने का आरोप, कांग्रेस के नेता ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UNNAO RAPE CASE: पीड़िता के चाचा ने लगाया भाई के गायब होने का आरोप, कांग्रेस के नेता ने कही ये बात
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 15 Apr 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता का चाचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नावः आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और जेल में बंद उनके भाई अतुल सिंह सेंगर को लेकर पीड़िता के चाचा ने लोगों को धमकाने और मुह बंद रखने या गांव से पलायन करने जैसे कई संगीन आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पीड़िता का चाचा
पीड़िता के चाचा ने आरोपी विधायक के जेल में बंद भाई अतुल सिंह के बारे में बताया कि जेल का एक सिपाही जेल के अंदर से अतुल सिंह सेंगर द्वारा लोगों को धमकाने में मोबाइल से बात कराता है। पीड़िता के चाचा ने कहा कि उनका एक चचेरा भाई पिछले 6 दिनों से लापता है। उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही उसको भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता का चाचा
पीड़िता के चाचा ने कहा कि कल (शनिवार) वह लोग दो कार से गांव पहुंचकर लोगों को मुह बंद करने की धमकी दी। इतना ही नहीं पीड़िता के चाचा का कहना है कि विधायक के लोगों ने गांव वालों से शांत रहने या गांव छोड़कर जाने की भी धमकी दी। उन्होने कहा कि अतुल सिंह सेंगर का जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट हो रहा है।
ताजा समाचार के मुताबिक पीड़िता को परिवार सहित होटल से हटाया गया है। पीड़ित परिवार को नए स्थान पर ले जाया गया है। यह स्थान सरकारी विभाग का एक गेस्ट हाउस है। आपको बता दें कि इससे पहले पीड़िता अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ शहर एक होटल में थी।
ताजा समाचार के मुताबिक पीड़िता को परिवार सहित होटल से हटाया गया है। पीड़ित परिवार को नए स्थान पर ले जाया गया है। यह स्थान सरकारी विभाग का एक गेस्ट हाउस है। आपको बता दें कि इससे पहले पीड़िता अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ शहर एक होटल में थी।
दिनेश गुंडूराव
- फोटो : ANI
इसी मामले में कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने कहा कि उन्नाव में पीड़िता के पिता की मृत्यु हो गई है, लड़की आत्मदाह करने की धमकी दे रही है यह किस तरह का शासन है? गुंडूराव ने कहा कि हालांकि उन शब्दों के लिए माफी चाहता हूं जो कि मैने यूपी के मुख्यमंत्री के लिए प्रयोग किए थे। यह मेरे लिए एक भावनात्मक और संवेदनशील मुद्दा है।
आपको बता दें कि गुंडूराव ने उन्नाव और कठुआ गैंगरेप को लेकर आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन में सीएम योगी को लेकर एक विवादित बयान दिया था।
आपको बता दें कि गुंडूराव ने उन्नाव और कठुआ गैंगरेप को लेकर आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन में सीएम योगी को लेकर एक विवादित बयान दिया था।
Father of Unnao victim has died, the girl is threatening to immolate herself. What kind of governance is this? I, however, regret the kind of words I used for him (UP CM). This is an emotional & sensitive issue for me: Dinesh Gundu Rao, Congress on his remark on UP CM #Karnataka pic.twitter.com/VqtnHFFtz2
— ANI (@ANI) April 15, 2018