{"_id":"5b7ee7d942c792462f5e9f62","slug":"uncle-and-uncle-kidnapped-nephew-from-outside-school","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: 'अपने बने बैरी', ऑटो से आए चाची-चाची, भतीजे का कर लिया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: 'अपने बने बैरी', ऑटो से आए चाची-चाची, भतीजे का कर लिया अपहरण
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
चाचा-चाची ने स्कूल के बाहर से किया भतीजे का अपहरण
कानपुर शास्त्री नगर में बृहस्पतिवार दोपहर चाचा-चाची ने संपत्ति के विवाद में स्कूल के बाहर से आठवीं कक्षा के भतीजे सक्षम पाठक का अपहरण कर लिया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद सक्षम जब बाहर सड़क पर जा रहा था तो चाचा ने उसे जबरन ऑटो में बैैठा लिया और ले भागा। स्कूल के सीसीटीवी कैमरा फुटेज में सब कुछ साफ दिखा। सूचना पाकर एसपी पश्चिम संजीव सुमन समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और सारे शहर की पुलिस को चेकिंग पर लगा दिया गया।
चाचा-चाची ने स्कूल के बाहर से किया भतीजे का अपहरण
शाम करीब छह बजे आरोपी सक्षम को विजय नगर में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। चाचा और चाची की तलाश की जा रही है। शास्त्री नगर निवासी राजेंद्र बिहारी पाठक ओला कैब चलाते हैं। परिवार में पत्नी ममता, बेटा सक्षम (12) और बेटी नैंसी हैं। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि समक्ष शास्त्री नगर स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह रोज की तरह बृहस्पतिवार को स्कूल गया था। दोपहर 1:30 बजे छुट्टी होेने के बाद बाद भी सक्षम घर नहीं पहुंचा तो परिजन स्कूल पहुंचे। छानबीन में वहां परचून दुकानदार प्रदीप ने स्कूल प्रबंधन और परिजनों को सक्षम के अपहरण की जानकारी दी।
चाचा-चाची ने स्कूल के बाहर से किया भतीजे का अपहरण
बताया कि स्कूल के बाहर सड़क के पार खड़े आटो में उसे एक शख्स जबरन बैठा ले गया है। एसपी पश्चिम, सीओ स्वरूप नगर अभय नारायण राय और थानाप्रभारी काकादेव राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदीप से पूछताछ की। स्कूल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो सब साफ दिख गया कि चाचा राकेश बिहारी पाठक व चाची रितु उसे जबरन ऑटो में बैठाकर ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश के परिचितों और रिश्तेदारों समेत छह से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें शास्त्री नगर का सैलून, बर्तन और परचून के दुकानदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा-चाची ने स्कूल के बाहर से किया भतीजे का अपहरण
पुलिस का दवाब बढ़ने पर आरोपियों ने सक्षम को विजय नगर स्थित राहुल स्वीट्स के पास छोड़ दिया। एक दुकानदार की सूचना पर काकादेव पुलिस वहां पहुंची और सक्षम को थाने ले आई। सक्षम से पूछताछ के बाद पुलिस उसे स्कूल और घटनास्थल भी ले गई। देर शाम समक्ष को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। थानाप्रभारी के मुताबिक राजेंद्र बिहारी की तहरीर के आधार पर आरोपी चाचा-चाची के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में आया है कि आरोपी राकेश का शास्त्री नगर स्थित पैतृक मकान में हिस्सा है। वह अपने हिस्से का मकान बेचना चाहता है, लेकिन राजेंद्र राजी नहीं है। इसी वजह से दोनों भाइयों में रंजिश चल रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
चाचा-चाची ने स्कूल के बाहर से किया भतीजे का अपहरण
भाई का चालचलन सही नहीं है
राजेंद्र बिहारी ने पुलिस को बताया कि उनके भाई राकेश बिहारी का चालचलन सही नहीं है। वह जुआ खेलता है और नशेबाज भी है। इसी वजह से उन्होंने उससे रिश्ते खत्म कर दिए हैं। उनकी राकेश से बोलचाल भी नहीं है। पैतृक मकान छोड़ने के बाद राकेश पत्नी रितु, तीन बेटियों और एक बेटे के साथ कहां रहता है, यह भी वह नहीं जानते हैं। इसलिए पुलिस राकेश और उसकी पत्नी का पता लगाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।