फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP के दो विधायकों को धमकी, कहा- रंगदारी न मिली तो परिवार के एक-एक व्यक्ति की हत्या कर दूंगा

Wed, 23 May 2018 06:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 23 May 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
two more MLA's of get threatened
विधायक को मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले से भाजपा विधायक को व्हाट्स एप पर संदेश भेज कर 10 लाख रुपये की फरमाइश तीन दिन में पूरी न करने पर एक-एक करके पूरे परिवार की हत्या किए जाने की धमकी मिली है। ठीक ऐसी ही धमकी गोपामऊ (हरदोई) के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश को भी व्हाट्स एप के जरिए दी गई है।



 
two more MLA's of get threatened
विधायक को मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला
ठीक ऐसी ही धमकी गोपामऊ (हरदोई) के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश को भी व्हाट्स एप के जरिए दी गई है। उन्होंने हरदोई में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। खास बात यह है कि दोनों ही विधायकों को एक ही नंबर से संदेश भेजा गया है।  

 
two more MLA's of get threatened
विधायक को मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला
जनपद की तिंदवारी सीट से भाजपा के विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि 21 मई की रात उनके व्हाट्स एप पर मैसेज आया कि तीन दिनों के अंदर 10 लाख रुपये की व्यवस्था नहीं करोगे तो एक-एक कर पूरे परिवार की हत्या कर दूंगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
two more MLA's of get threatened
विधायक को मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला
यह भी लिखा है कि आप पैसों की व्यवस्था नहीं करोगे, हम आपसे वादा करते हैं कि तीन दिन बीत जाने के बाद आपका विश्वास पाने के लिए आपके परिवार के एक-एक व्यक्ति की हत्या करना शुरू कर दूंगा। आपके पास केवल तीन दिन का समय है। मेरा आदमी आपके पास है।

 
विज्ञापन
two more MLA's of get threatened
विधायक को मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने कहा है कि यह मैसेज अली बुद्धेश भाई के नाम से आया है। अगले दिन 22 मई को सुबह 6:30 बजे आनलाइन था तो उसे वीडियो काल किया तो फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद ही उसने खुद काल की। वह हिंदी में बात कर रहा था और बेखौफ होकर धमकी दे रहा था। विधायक ने बताया कि लगभग एक घंटा तक उससे उनकी चैटिंग चली। विधायक ने सीएम और डीजीपी से अनुरोध किया है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर सुरक्षा मुहैया कराई जाए।  

गौरतलब है कि ठीक ऐसा ही प्रकरण हरदोई जनपद के गोपामऊ सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश का है। उन्हें भी यही धमकी उसी नंबर से मिली है, जिस नंबर से बांदा विधायक को मैसेज आया है। हरदोई विधायक ने स्थानीय कोतवाली में धारा 384, 386 व 66 (क) के तहत मामला दर्ज करा दिया है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed