समलैंगिक विवाह करने वाली लड़कियों के विचार करेंगे हैरान, पढ़ें उन्नाव और हमीरपुर की ये सच्ची कहानी
हमीरपुर मुख्यालय में शुक्रवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में दो समलैगिंक युवतियों ने एक दूसरे के गले में माला डालकर शादी रचा ली थी। युवतियों ने विवाह कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। शुक्रवार को युवतियों ने डीएम को पत्र भेजकर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने की मांग की है। उधर रजिस्ट्रार ने समलैंगिक शादी से जुड़ा कोई भी जीओ विभाग में न पहुंचने का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया। मगर शादी की जिद में अड़ी दोनों लड़कियों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी कर ली।
हमीरपुर राठ कस्बा के पठानपुरा मोहल्ला निवासी अभिलाषा ने डीएम को पत्र भेजकर बताया कि उसका प्रेम मुस्करा थानाक्षेत्र के कंधौली गांव निवासी दीपशिखा से चल रहा है। शुक्रवार को दोनों युवतियां मुख्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची और एक दूसरे को माला डाली। समलैंगिक विवाह के बाद युवतियों ने डीएम अभिषेक प्रकाश को संबोधित पत्र दिया। दिए गए नोटरी पत्र में कहा कि वह दोनो वचन वद्ध हैं। जिसमें कहा कि स्थानीय पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करें। वे दोनों बालिग हैं। कोर्ट ने समलैंगिक शादी पर मान्यता भी दे दी है।