घटना यूपी के इटावा जिले की है जहां एक ससुर अपनी बहू की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा। थानेदार को प्रार्थना पत्र देते हुए उसने कहा कि साहब! बहू से हमको बचा लीजिए। जानें क्या है पूरा मामला...
इटावा जिले के चकरनगर थाने में शुक्रवार को एक बुजुर्ग ने अपनी बहू के खिलाफ शिकायत की। नगलाजोर निवासी रोशन लाल ने थानाध्यक्ष चकरनगर को प्रार्थना पत्र दिया।
3 of 4
पीड़ित रोशनलाल
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग द्वारा दिए गए पत्र के मुताबिक रोशन के पुत्र लालू की पत्नी आए दिन आत्महत्या कर उसे झूठा फंसाने की धमकी देती है। उसने जहर पीकर कई बार आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। हम लोगों ने इलाज कराकर उसे बचा लिया। बेटे लालू ने बताया कि पत्नी उसेे परेशान कर रही है।
4 of 4
पीड़ित रोशनलाल, डेमाे पिक
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग ने रोते-रोते अपने दर्द की दास्तां सुनाई। पीड़ित की बात सुनने के बाद थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि पारिवारिक मामला है पूरे प्रकरण की जांच करवाएंगे।