{"_id":"5af091554f1c1b5d098b8ab6","slug":"closest-to-bjp-mla-kuldeep-singh-sengar-are-on-target-of-cbi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांडः CBI के निशाने पर विधायक के कई करीबी, सर्विलांस टीम खंगाल रही CDR, कई अहम सुराग लगे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांडः CBI के निशाने पर विधायक के कई करीबी, सर्विलांस टीम खंगाल रही CDR, कई अहम सुराग लगे हाथ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 08 May 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नावः भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने विधायक व अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज चार अलग-अलग मुकदमों की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर काम कर रही हैं। छह सदस्यीय एक टीम ने माखी थाने में ही डेरा डाल दिया है। सीबीआई ने जून 2017 में किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप और उसे आगरा में बेचने के प्रयास की घटना में जमानत पर छूटे एक आरोपी को रविवार रात कानपुर देहात से गिरफ्तार किया है। हालांकि सीबीआई ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कुलदीप सिंह सेंगर
हाईकोर्ट की ओर से विधायक सेंगर प्रकरण की जांच में 21 मई को स्टेटस रिपोर्ट तलब किए जाने से सीबीआई ने जांच में और तेजी लाने के लिए विधायक, उनके भाई व अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज हुए चारों मुकदमों की जांच के लिए अलग-अलग टीम बनाकर काम कर रही है। सोमवार को छह सदस्यीय एक टीम माखी थाने पहुंच गई। टीम के लिए यहां हाल ही में निर्मित एसआई आवासों में दो की साफ सफाई भी कराई गई है। एक टीम रेलवे के अधिकारा विश्रामालय और एक नवाबगंज पक्षी विहार में रुकी है। सर्विलांस और दबिश टीमें भी अपना काम कर रही हैं।
उन्नाव कांड
रविवार रात सीबीआई ने जून 2017 में किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप और उसे औरैया में बंधक बनाकर रखने और आगरा में बेचने के प्रयास के मुकदमे में जमानत पर छूटे एक आरोपी को कानपुर देहात से गिरफ्तार किया है। हालांकि सीबीआई ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई अगले एक-दो दिनों में किशोरी के पिता के खिलाफ मारपीट व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाले उसके (किशोरी के) चचेरे चाचा टिंकू सिंह को खोज निकालने के प्रयास में है। टिंकू सिंह सीबीई के लिए पूरे प्रकरण की जांच में अहम कड़ी साबित होगा। सूत्रों के मुताबिक टिंकू की तलाश में सीबीआई की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव कांड
सीबीआई ने आरोपी विधायक के करीबियों पर भी नजर रख रही है। सर्विलांस टीम करीबी लोगों में शुमार होने वाले लोगों और पुलिस कर्मियों को निशाने पर लिया है। सुमन सिंह उर्फ शशि प्रताप की गिरफ्तारी के बाद विधायक के करीबियों में खलबली मच गई है। सीबीआई की एक टीम पिछले कई दिनों से काल डेटा रिकार्ड खंगाल रही है। इनमें विधायक के दो गनर, उनके दो निजी चालक, चार सहयोगियों के अलावा इसी मामले में निलंबित सफीपुर सीओ कुंवर बहादुर सिंह, माखी एसओ अशोक भदौरिया, हल्का इंचार्ज केपी सिंह, हेड कांस्टेबल रामराज शुक्ला, कांस्टेबल लक्ष्य कुमार, अशोक सेन, मोहित कुमार और माखी में 2017 में तैनात रहे दरोगा अजय राजावत (सफीपुर कोतवाली से निलंबित) भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक में 2017 में जिले में तैनात रहीं तत्कालीन एसपी नेहा पांडेय और निवर्तमान एसपी पुष्पांजलि, सीएमओ, जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारियों, जिला अस्पताल के डाक्टरों से भी पूछताछ करेगी।