{"_id":"61adc864754c2e00960e4203","slug":"triple-murder-doctor-had-made-death-tea-then-played-bloody-game","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: डॉक्टर ने बनाई थी मौत की चाय फिर खेला था खूनी खेल, पत्नी व बच्चों को लेकर रहता था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर: डॉक्टर ने बनाई थी मौत की चाय फिर खेला था खूनी खेल, पत्नी व बच्चों को लेकर रहता था परेशान
Mon, 06 Dec 2021 02:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
कानपुर के कल्याणपुर स्थित डिविनटी होम्स अपार्टमेंट में पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या का प्लान डॉक्टर सुशील ने पहले से ही बना कर रखा था। आशंका है कि जिस चाय को पीने के बाद चंद्रप्रभा, शिखर और खुशी बेहोश हुए थे वह डॉ. सुशील ने ही बनाई थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि तीन कप शवों के पास मेज पर रखे मिले थे, जिनमें थोड़ी-थोड़ी चाय बची हुई थी। किचन में रखे एक पतीले में दूध था तो दूसरे में चाय बनाई गई थी। उसी के पास एक कप में चाय भी मिली थी। जो सुशील ने खुद पी होगी। किचन के सामने टेबल पर मुसल (दवा पीसने वाली छोटी ओखली) मिली, जिसमें सफेद रंगा का पाउडर था। आशंका है कि वह बेहोश करने वाली दवा होगी। चाय, कप, मुसल और पाउडर को लैब भेजा गया हैै।
Trending Videos
triple murder: पत्नी चंद्रप्रभा के साथ डॉक्टर सुशील
- फोटो : amar ujala
भाभी ही चाय बनाती थीं
भाई सुनील ने बताया कि सुशील हमेशा भाभी के हाथों की ही चाय पीता था, वह कभी चाय नहीं बनाता था। लेकिन वारदात को अंजाम देने के लिए उसने खुद ही चाय बनाई होगी।
भाई सुनील ने बताया कि सुशील हमेशा भाभी के हाथों की ही चाय पीता था, वह कभी चाय नहीं बनाता था। लेकिन वारदात को अंजाम देने के लिए उसने खुद ही चाय बनाई होगी।
कानपुर में डॉक्टर ने की पत्नी बच्चों की हत्या
- फोटो : amar ujala
भैरव घाट पर किया अस्थियों का विसर्जन
रविवार सुबह हत्यारोपी के बड़े भाई अमृत लाल, भाई डॉ. सुनील, भतीजा अनिल व बहन शारदा देवी तीनों मृतकों की अस्थियां लेकर भैरव घाट पहुंचे। नाव पर सवार होकर गंगा नदी में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया।
रविवार सुबह हत्यारोपी के बड़े भाई अमृत लाल, भाई डॉ. सुनील, भतीजा अनिल व बहन शारदा देवी तीनों मृतकों की अस्थियां लेकर भैरव घाट पहुंचे। नाव पर सवार होकर गंगा नदी में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
रेलवे स्टेशन व बस अड्डों के खंगाले जा रहे फुटेज
डॉ. सुशील की तलाश में पुलिस अधिकारियों ने एक टीम रेलवे स्टेशन व बस अड्डों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए लगाई है। फिलहाल, डॉक्टर किसी फुटेज में नजर नहीं आया है।
डॉ. सुशील की तलाश में पुलिस अधिकारियों ने एक टीम रेलवे स्टेशन व बस अड्डों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए लगाई है। फिलहाल, डॉक्टर किसी फुटेज में नजर नहीं आया है।
विज्ञापन
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
पत्नी व बच्चों को लेकर डॉक्टर था परेशान
आरोपी डॉक्टर सुशील की बहन शारदा देवी ने बताया कि सुशील पूरे परिवार से बहुल अलग-थलग था। परिवार में किसी के दुख सुख में भी कभी अपनी तरफ से फोन कर हाल चाल नहीं लेता था। इसलिए परिवार के सदस्य भी उससे व उसके परिवार से बात करने से कतराते थे। ऐसे में पत्नी व बच्चों के भी समाज से दूर होने को लेकर वह अक्सर परेशान रहता था।