फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रिपल मर्डर: डॉक्टर ने बनाई थी मौत की चाय फिर खेला था खूनी खेल, पत्नी व बच्चों को लेकर रहता था परेशान

Mon, 06 Dec 2021 02:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Dec 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
Triple Murder: Doctor had made death tea, then played bloody game
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
कानपुर के कल्याणपुर स्थित डिविनटी होम्स अपार्टमेंट में पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या का प्लान डॉक्टर सुशील ने पहले से ही बना कर रखा था। आशंका है कि जिस चाय को पीने के बाद चंद्रप्रभा, शिखर और खुशी बेहोश हुए थे वह डॉ. सुशील ने ही बनाई थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि तीन कप शवों के पास मेज पर रखे मिले थे, जिनमें थोड़ी-थोड़ी चाय बची हुई थी। किचन में रखे एक पतीले में दूध था तो दूसरे में चाय बनाई गई थी। उसी के पास एक कप में चाय भी मिली थी। जो सुशील ने खुद पी होगी। किचन के सामने टेबल पर मुसल (दवा पीसने वाली छोटी ओखली) मिली, जिसमें सफेद रंगा का पाउडर था। आशंका है कि वह बेहोश करने वाली दवा होगी। चाय, कप, मुसल और पाउडर को लैब भेजा गया हैै। 


 
Triple Murder: Doctor had made death tea, then played bloody game
triple murder: पत्नी चंद्रप्रभा के साथ डॉक्टर सुशील - फोटो : amar ujala
भाभी ही चाय बनाती थीं
भाई सुनील ने बताया कि सुशील हमेशा भाभी के हाथों की ही चाय पीता था, वह कभी चाय नहीं बनाता था। लेकिन वारदात को अंजाम देने के लिए उसने खुद ही चाय बनाई होगी।

 
Triple Murder: Doctor had made death tea, then played bloody game
कानपुर में डॉक्टर ने की पत्नी बच्चों की हत्या - फोटो : amar ujala
भैरव घाट पर किया अस्थियों का विसर्जन
रविवार सुबह हत्यारोपी के बड़े भाई अमृत लाल, भाई डॉ. सुनील, भतीजा अनिल व बहन शारदा देवी तीनों मृतकों की अस्थियां लेकर भैरव घाट पहुंचे। नाव पर सवार होकर गंगा नदी में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Triple Murder: Doctor had made death tea, then played bloody game
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
रेलवे स्टेशन व बस अड्डों के खंगाले जा रहे फुटेज
डॉ. सुशील की तलाश में पुलिस अधिकारियों ने एक टीम रेलवे स्टेशन व बस अड्डों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए लगाई है। फिलहाल, डॉक्टर किसी फुटेज में नजर नहीं आया है।

 
विज्ञापन
Triple Murder: Doctor had made death tea, then played bloody game
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
पत्नी व बच्चों को लेकर डॉक्टर था परेशान 
आरोपी डॉक्टर सुशील की बहन शारदा देवी ने बताया कि सुशील पूरे परिवार से बहुल अलग-थलग था। परिवार में किसी के दुख सुख में भी कभी अपनी तरफ से फोन कर हाल चाल नहीं लेता था। इसलिए परिवार के सदस्य भी उससे व उसके परिवार से बात करने से कतराते थे। ऐसे में पत्नी व बच्चों के भी समाज से दूर होने को लेकर वह अक्सर परेशान रहता था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed