फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रिपल मर्डर: पत्नी और बच्चों को मारने वाले डॉक्टर पर भाई ने दर्ज कराई थी हत्या की एफआईआर, बंद होगा केस

Mon, 13 Dec 2021 01:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 13 Dec 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
Triple Murder: Brother lodged FIR against doctor who killed wife and children
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
कानपुर के तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने डॉ. सुशील पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। चूंकि अब उसकी लाश मिल गई है लिहाजा केस बंद होगा। मगर पुलिस डीएनए जांच रिपोर्ट में सुशील के शव होने की पुष्टि के बाद ही केस में फाइनल रिपोर्ट लगाएगी। सुशील ने आखिरी व्हाट्सएप मैसेज अपने भाई डॉ. सुनील को भेजा था। जिसमें लिखा था कि सुनील पुलिस को फोन कर दो डिप्रेशन में मैंने....। तब सुनील ने घटना स्थल पर पहुंच पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद सुनील ने ही पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने सुशील पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। अब रविवार को सुशील का शव मिल गया है। परिजनों ने शिनाख्त भी कर ली है। मगर पुलिस पहले डीएनए जांच कराएगी। डीएनए जांच में जब पुष्टि हो जाएगी कि शव सुशील का ही है तब विवेचना पूरी कर केस में फाइनल रिपोर्ट लगाएगी, क्योंकि आरोपी की मौत हो चुकी है। डीएनए जांच रिपोर्ट आने तक फोरेंसिक लैब में भेजे गए अन्य नमूनों की भी जांच रिपोर्ट आ जाएगी।


 
Triple Murder: Brother lodged FIR against doctor who killed wife and children
Triple Murder: हत्यारे डॉक्टर का अंत - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट ही बचा है अहम साक्ष्य 
डॉ सुशील डिप्रेशन की वजह से पत्नी व बच्चों की हत्या की और खुद को खत्म कर लिया। घटना में पुलिस अब इसी तथ्य को सच मनेंगी। क्योंकि यह तथ्य सुसाइड नोट में लिखकर सुशील छोड़ गया था। इस नोट के अलावा केवल भाई को भेजा गया मैसेज है। पुलिस आगे सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग का मिलान करवा सकती है। 

 
Triple Murder: Brother lodged FIR against doctor who killed wife and children
triple murder: पत्नी चंद्रप्रभा के साथ डॉक्टर सुशील - फोटो : amar ujala
पेन ड्राइव से खुल सकते हैं राज
सुशील के कपड़ों से मोबाइल व अन्य दस्तावेजों के साथ एक पेन ड्राइव भी मिली है। पुलिस ने उसको सीज किया है। डीसीपी का कहना है कि लैब भेजकर मोबाइल व पैन ड्राइव का डाटा रिकवर कराने का प्रयास किया जाएगा। शायद कुछ राज इससे खुल सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Triple Murder: Brother lodged FIR against doctor who killed wife and children
triple murder: डिप्रेशन बता डॉक्टर ने किया पत्नी और दो बच्चों का कत्ल - फोटो : amar ujala
पत्नी और बच्चों को मारने से पहले पिलाई थी जहरीली चाय
पत्नी और बच्चों की लाशों के पास पुलिस को चाय के खाली कप मिले थे। साथ ही किचन में मूसल में पाउडर मिला था। फॉरेंसिक जांच में पुष्टि हुई थी कि चाय में पाउडर को मिलकार तीनों को पिलाया गया था। ताकि वह बेहोश हो जाएं। सुशील के जैकेट से बरामद गोलियां देख पुलिस को आशंका है कि इन्हीं गोलियों को पीसकर सुशील ने पत्नी व बच्चों को दिया होगा। बरामद पत्तों में कई गोलियां गायब हैं। आशंका है कि गंगा में कूदने से पहले उसने ये गोलियां खाईं होंगी।

 
विज्ञापन
Triple Murder: Brother lodged FIR against doctor who killed wife and children
kanpur triple murder: ओमिक्रोन से डरे डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मार डाला - फोटो : amar ujala
मारकर मरना ही था मकसद 
सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज बेहद अहम साक्ष्य हैं जो पूरी तरह से डॉक्टर के खुदकुशी करने की तरफ इशारा कर रहे थे। चूंकि छलांग लगाते हुए फुटेज नहीं मिला वहीं लोकेशन सरसैया की मिली। इससे थोड़ा मामला उलझ गया था। हालांकि शव मिलने के बाद साफ हो गया कि डॉक्टर का मकसद परिवार को खत्म करने के बाद आत्महत्या करनेे का था। वही किया भी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed