उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रेल अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार को टूटी हुई पटरी की सूचना मिलते ही हंड़कंप मच गया।
स्टेशन पर पथराव और स्टेशन मास्टर से मारपिटाई
लेकिन जब तक यह खबर लगी तब तक कई ट्रेने ट्रैक से गुजर चुकी थी। शुक्र है कि कोई हादसा नहीं हुआ। मंगलवार को उन्नाव जिले के सोनिक-अजगैन के बीच ट्रैक में फ्रैक्चर की जानकारी मिली। इसके बाद रेल पथ विभाग के अधिकारी चौकन्ने हो गए और मौके पर पहुंच शुरू मरम्मत का काम करवाने लगे।
उन्नाव स्टेशन सहित मगरवारा, गंगाघाट, सोनिक व कानपुर सेंट्रल तक की ट्रेनों को स्टेशनों पर ही रोका गया। ट्रेनों के रोके जाने पर यात्री रेल अफसरों से भड़क गए। गुस्साए यात्रियों ने पथराव शुरू कर दिया।
महिला हुई घायल तो पहुंची थाने
3 of 3
रेलवे स्टेशन पर बवाल के बाद महिला पहुंची शिकायत करने
रोकी गई एलकेएम ट्रेन के यात्रियों ने जब पथराव शुरू किया तो स्टेशन मास्टर नाराज़ होकर यात्रियों से भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक महिला को चोट आई।
बाद में मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने भीड़ को शांत कराया। मारपिटाई के मामले में स्टेशन मास्टर और संंबंधित यात्रियों से पूछताछ की। वहीं घायल महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर स्टेशन मास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है की है।