फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Derailment: ट्रैक पर सिलेंडर…पास में खाली कैन-नमकीन के पैकेट मिले, पैरों के निशान की फोटो ली गईं

Sun, 22 Sep 2024 01:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Sep 2024 01:44 PM IST
विज्ञापन
Train Derailment, Cylinder on the track, empty cans and packets of namkeen were found nearby
kanpur train accident - फोटो : amar ujala

कानपुर में प्रेमपुर स्टेशन के पास सुबह 5:50 बजे मालगाड़ी का पलटाने की कोशिश की गई। मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। जैसे ही प्रेमपुर स्टेशन पर लूप लाइन पर पहुंची थी कि गाड़ी के लोको पायल देव आनंद गुप्ता और सहायक लोको पायलट सीसीब सिंह ने ट्रैक पर सिलेंडर रखा देखा।

ट्रैक पर सिग्नल से कुछ पहले सिलेंडर को रखा गया था। उन्होंने आनन-फानन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को सिलेंडर से पहले ही रोक लिया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर रेलवे आईओडब्लू, सुरक्षा बलों सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंची हैं।

Train Derailment, Cylinder on the track, empty cans and packets of namkeen were found nearby
kanpur train accident - फोटो : amar ujala

सिलेंडर की जांचकर ट्रैक से हटाया गया है। इस सिलेंडर की जांच करने पर पता चला कि यह एक पांच लीटर का खाली सिलेंडर है, जोकि ट्रैक पर सिग्नल के थोड़ा पहले रखा हुआ था। इस घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर कई आलाअधिकारी मौजूद हैं।

Train Derailment, Cylinder on the track, empty cans and packets of namkeen were found nearby
kanpur train accident - फोटो : amar ujala

फोरेंसिक ने मौके से लिए साक्ष्य
सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सिलेंडर और आसपास मिली वस्तुओं को बरामद किया। घटनास्थल पर बीयर के दो खाली कैन और नमकीन के खाली पैकेट मिले। फोरेंसिक ने कुछ दूरी पर पैरों के निशान के फोटो भी लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Train Derailment, Cylinder on the track, empty cans and packets of namkeen were found nearby
kanpur train accident - फोटो : amar ujala

डॉग स्क्वाड बुलाया गया
मौके पर डॉग स्क्वाड को बुलाया गया। उसने सिलेंडर और अन्य वस्तुओं को सूंघा और झाड़ियों तक गया और लौट आया। पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी ने झाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
Train Derailment, Cylinder on the track, empty cans and packets of namkeen were found nearby
kanpur train accident - फोटो : amar ujala

आसपास के क्षेत्र में की गई कांबिंग
पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी ने स्टेशन और आसपास के क्षेत्र की कांबिंग की। गांवों के लोगों से पूछताछ की। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मौके पर आलाअधिकारी मौजूद रहे। सिलेंडर और अन्य साक्ष्यों को लेकर टीम चली गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed