फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कालिंदी धमाके से तो नहीं जुड़े हैं ट्रेन पलटाने की साजिश के तार, जांच में जुटी आधा दर्जन एजेंसियां

Fri, 22 Feb 2019 03:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Feb 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
train derailed planning and kalindi express blast news
डेमो
शिवराजपुर के बर्राजपुर में हुए कालिंदी एक्सप्रेस में धमाके और वहां से मिले जैश ए मोहम्मद के पैगाम ने खुफिया की नींद उड़ा दी है। धमाके के बाद के बाद पुलिस अफसरों को फाइलों में कैद कानपुर-फर्रुखाबाद रेलमार्ग पर ट्रेन पलटाने की साजिश की जांच याद आ गई है। 31 दिसबंर-2016 की रात मंधना स्टेशन के पास पैंड्रॉल क्लिप खोलकर और पटरी काटकर कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर पलटाने की साजिश रची गई थी। 

 

train derailed planning and kalindi express blast news
डेमो
इसकी जांच रेलवे समेत एनआईए, एटीएस, एसटीएफ और सीबीआई ने की थी, लेकिन नतीजा शून्य है। मामले के विवेचक तत्कालीन मंधना चौकी प्रभारी मोहम्मद उस्मान ने 30 मार्च 2018 को फाइनल रिपोर्ट लगा दी। तत्कालीन थानाध्यक्ष ने भी फाइल आगे बढ़ा दी।

 
train derailed planning and kalindi express blast news
डेमो
तीन माह बाद मामला पुलिस अफसरों के संज्ञान में आया तो सीओ कल्याणपुर को दोबारा विवेचना के आदेश दिए। सीओ ने छह जून-2018 को फाइल फिर खोल दी। अब इसके विवेचक मंधना चौकी प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि कटी पटरी व पैंड्रॉल क्लिप जांच के लिए फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजी गई थी पर रिपोर्ट नहीं आई है। 15 जनवरी व दो फरवरी को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। सोमवार को फिर रिमाइंडर भेजा जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
train derailed planning and kalindi express blast news
डेमो
धमाके के पीछे मंधना में ट्रेन पलटाने वाले तो नहीं
कालिंदी एक्सप्रेस धमाके को एटीएस मंधना में रेल पटरी काटने की घटना से जोड़कर देख रही है। आशंका जताई है कि पटरी काटने वाले गिरोह ने ही इस धमाके की साजिश रची होगी। दूसरी तरफ भोपाल पैसेंजर में धमाके  से सीधे तार जोड़कर जल्द संदिग्धों से पूछताछ कर सकती है।


 
विज्ञापन
train derailed planning and kalindi express blast news
डेमो
एटीएस के रडार पर शहर के 12 युवक
एटीएस ने शहर में खुरासान मॉड्यूल से प्रभावित 12 लोगों की काउंसलिंग कराई थी। ये किसी भी आपराधिक घटना में शामिल नहीं थे। एटीएस का कहना है दो वर्षों से इनकी निगरानी की जा रही है। इनसे भी जल्द पूछताछ की जा सकती है। एटीएस के मुताबिक ऐसे लोगों की मानसिकता कभी भी बदल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed