{"_id":"5c6fa578bdec2273a2564241","slug":"jagadguru-ramanandacharya-hansdevacharya-road-accident-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महंत जगतगुरु हंसदेवाचार्य जी की फॉर्च्यूनर कार ट्रक में जा भिड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत जगतगुरु हंसदेवाचार्य जी की फॉर्च्यूनर कार ट्रक में जा भिड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम
Fri, 22 Feb 2019 01:03 PM IST
sapna singla
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: sapna singla
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
जगतगुरु हंसदेवाचार्य जी
उन्नाव के बांगरमऊ में देवखरी के पास शुक्रवार सुबह हरिद्वार शहर निवासी महंत जगतगुरु हंसदेवाचार्य जी की फॉर्च्यूनर कार ट्रक में जा भिड़ी। हादसा इतना जोरदार था कि उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। लहूलुहान हालत में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Trending Videos
डेमो
जहां से उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया। महंत जगतगुरु हंसदेवाचार्य जी की मृत्यु की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके अंतिम दर्शनों के लिए लखनऊ पीजीआई पहुंचे।
वह प्रयागराज से दिल्ली जा रहे थे। यह हादसा सुबह 5 बजे उन्नाव के पास हुआ। पीजीआई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों की माने तो लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी मेें उनका पोस्टमार्टम चल रहा है।
डेमो
अस्पताल के बाहर साधु संतों के साथ भाजपा नेताओं ने एकत्र होना शुुरू कर दिया। कुंभ के दौरान महंत जगतगुरु हंसदेवाचार्य जी ने विहिप की धर्म संसद में प्रमुख भूमिका निभाई थी। राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने सरकार का साथ देते हुए नाराज साधु संतों को एकजुट करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने कुंभ क्षेत्र में आकर महंत जगतगुरु हंसदेवाचार्य से कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
डेमो
जगन्नाथ धाम के नाम से महंत जगतगुरु हंसदेवाचार्य जी का हरिद्वार में आश्रम है। श्री पंचदशनाम जूना अखड़ा वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रा नंद गिरी ने कहा महंत जगतगुरु हंसदेवाचार्य जी के जाने से साधु समाज को क्षति हुई है। वह संत समाज का नेतृत्व करने वालों में से थे।