{"_id":"5c01407dbdec2241ba2c6f04","slug":"train-accident-near-unnao-at-kanpur-lucknow-railway-track","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेल हादसाः पलक झपकते ही कबाड़ हो गए डंपर-वैन, भयानक टक्कर की गवाह हैं ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल हादसाः पलक झपकते ही कबाड़ हो गए डंपर-वैन, भयानक टक्कर की गवाह हैं ये तस्वीरें
Sat, 01 Dec 2018 08:41 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
ट्रेन हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के उन्नाव जिले में गंगाघाट रेलवे स्टेशन के सहजनी रेलवे क्रासिंग संख्या-39 ए पर बंद रेलवे फाटक को तोड़ते हुए एक स्कूली वैन और मिट्टी लदा डंपर लखनऊ की ओर से आ रही पेट्रोल वैगन मालगाड़ी से जा टकराया जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब चार घंटे तक लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग अप और डाउन बाधित रहा।
2 of 10
Train accident
घटनास्थल पर एडीआरएम अमित श्रीवास्तव पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। एडीआरएम ने बताया कि गलती डंपर चालक की है जो जबरन बंद गेट को तोड़ते हुए आगे खड़ी वैन को ठोकर मारते हुए रेलवे क्रासिंग में घुस गया और मालगाड़ी से जा टकराया। डंपर चालक के साथ ही मिट्टी खदान मालिक के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
3 of 10
Train accident
शुक्रवार दोपहर करीब 1.51 बजे सहजनी रेलवे क्रासिंग से जब लखनऊ की ओर मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर गेट क्रासिंग का बूम तोड़कर अंदर घुस गया। इसी के साथ एक वैन भी अंदर आ गई। सामने आ रही ट्रेन ने दोनों गाड़ियों में भीषण टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
डेमो पिक
टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। वैन नेहरू बाग स्थित बनर्जी शिक्षा सदन के स्कूली बच्चों को उनके घर छोड़कर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
5 of 10
डेमो पिक
क्रासिंग के गेटमैन सौरभ ने बताया बंद डंपर को चालू कराने के लिए जेसीबी से धक्का लगाया गया तभी डंपर स्टार्ट हो गया और चालक का पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया जिससे डंपर अनियंत्रित होकर आगे खड़ी वैन को टक्कर मारते हुए क्रासिंग गेेट तोड़ता हुआ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।