फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Aids Day 2018ः सूबे का वो जिला जिसने उड़ा दी थी अधिकारियों की नींद, पढ़ें ये रिपोर्ट

Sat, 01 Dec 2018 08:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 01 Dec 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
World aids day story related to unnao
डेमो पिक
विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन शासन स्तर से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को एड्स के बारे में जागरूक भी किया जाता है। एड्स जैसी घातक बीमारी से बचाव का पहला रास्ता यही है कि सभी को जागरूक होना चाहिए, साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। पिछले दिनों सूबे के एक जिले में एड्स के काफी संख्या में आए मामलों ने आलाधिकारियों की नींद उड़ा दी थी।


आगे की स्लाइड में पढ़िए वो मामले जिन्होंने जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश में सनसनी फैली दी थी।

परदेस से कमाई कर लाैट रहे पति 'एेसे बना रहे हैं पत्नियाें काे एचअाईवी का शिकार'

World aids day story related to unnao
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में ये ऐसे मामले सामने आए थे जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी थी। 

केस नंबर 1- झाेलाछाप डाॅक्टर के इंजेक्शन लगाने से कई लाेग एचअाईवी के शिकार हाे गए थे जबकि नाकाे टीम अाैर उन्नाव के डीएम का बयान सुर्खियों में छाया हुअा था। 'टीम अाैर उन्नाव डीएम के अनुसार एक इंजेक्शन इतने लाेगाें काे एचअाईवी का शिकार नहीं बना सकता है। दिल्ली, मुबई सहित अन्य महानगरों से लौटने वाले ग्रामीण कमाई के साथ एचआईवी का वायरस भी लेकर लौट रहे हैं। 'बांगरमऊ कस्बे और आसपास के गांवों में एचआईवी के 76 मरीज मिलने पर वजह जानने आई राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण सोसायटी (नाको)  टीम ने भी इस बात को स्वीकार किया था। 


 

10 रुपये में इलाज के बदले इतनाें काे मिली लाइलाज बीमारी, 1 दिन में करता था 100 लाेगाें का शिकार

World aids day story related to unnao
डेमो पिक
केस नंबर 2- यूपी के उन्नाव जिले में एक के बाद एक एचअाईवी के राेगी सामने अाने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया था। एक सिरिंज कई मरीजों को लगाने से एड्स फैलाने की जद में आए झोलाछाप राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया था। बांगरमऊ के शिवबख्शखेड़ा निवासी राजेश कस्बे के स्टेशन रोड पर दस रुपये में इलाज करता था। दस रुपये के बदले वह मरीजों को तीन खुराक दवा के साथ एक इंजेक्शन भी लगाता था। बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों में एचआईवी की पुष्टि होने के बाद लोग झोलाछाप राजेश के बारे में खुलकर बोलने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज काेई भी हाे तीन खुराक दवा के साथ एक इंजेक्शन अाैर मिल जाएगी यह लाइलाज बीमारी

World aids day story related to unnao
एचआईवी एड्स
केस नंबर 3- एचआईवी मामले में एक झोलाछाप काे गिरफ्तार किया गया था। जहां खुलासा हुआ था कि मरीज काेई भी हाे अाैर बीमारी कैसी भी हाे सभी के लिए तीन खुराक दवा और एक इंजेक्शन जरूरी था। इसी इंजेक्शन ने पता नहीं कितनाें काे एड्स जैसी लाइलाज बीमारी का शिकार बना दिया था। 
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में फैली है 'एड्स की दहशत', जानिए कैसे 56 लोगों में फैला ये रोग

World aids day story related to unnao
एड्स - फोटो : NACO
केस नंबर 4- जिले के बांगरमऊ में एक साल के अंदर एचआईवी के 56 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप था। इस बीमारी से आशंकित लोगों को आईसीटीसी सेंटर पहुंचने की सलाह दी  गई थी। बांगरमऊ में लगातार सामने आते एचआईवी पीड़ितों की संख्या का कारण एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक ही सिरिंज से कई लोगों को इंजेक्शन लगाना बताया गया था। इसी क्षेत्र के एचआईवी पीड़ित ने एक झोलाछाप के एक ही सिरिंज का कई मरीजों पर प्रयोग करने की शिकायत भी की थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed