{"_id":"5a5797ea4f1c1b34198b4644","slug":"three-russians-and-one-german-civilian-injured-in-accident-at-expressway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा, तीन रूसी और एक जर्मन नागरिक घायल, कार के परखच्चे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा, तीन रूसी और एक जर्मन नागरिक घायल, कार के परखच्चे उड़े
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 12 Jan 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
घायल विदेशी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर रौगांव से गुजरे लखनऊ-आगरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा में चल रहे एक ट्रक में सामने से आ रही एक विदेशी पर्यटकों की कार जा टकराई। दुर्घटना में तीन रूस और एक जर्मन का पर्यटक घायल हो गया।
Trending Videos
घायल विदेशी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
चौकी इंचार्ज अनिल पांडे ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे लखनऊ-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रसे वे से लखनऊ की ओर जा रही एक कार क्षेत्र के मकनपुर रौगांव के सामने गलत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराई।
घायल विदेशी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना देख दौड़े आसपास के लोगों ने आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिल्हौर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल विदेशी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में दिल्ली, आगरा और लखनउ घूमने आए रशियन नागरिक इलिया जोकिया, एगोर ब्रूबाका, इवान और जर्मन नागरिक निकिता घायल हो गए। सीएचसी के डाक्टरों के मुताबिक रशियन नागरिक निकिता के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी को एंबुलेंस से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घायल विदेशी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस वे पर चार विदेशी पर्यटकों के घायल होने की सूचना पर खूफिया विभाग के लोग रात में ही सक्रिय हो गए। विदेशी नागरिकों की समुचित सहायता के लिए खूफिया विभाग के लोग रूस और जर्मन दूतावास के सपंर्क में रहे। वहीं घायल विदेशी नागरिकों को भाषा के कारण अपनी बात बताने में काफी दिक्कत भी हुई।