फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवती को भगाने की रंजिश में तीन लोगों को बेरहमी से उतार दिया था मौत के घाट, एसओ सहित 5 निलंबित

Sat, 21 Mar 2020 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 21 Mar 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three people were brutally murder'd in the envy of the woman's escape
फर्रुखाबाद में दंपति और बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के गदनापुर में युवती को भगाने की रंजिश में में सुरेन्द उर्फ पप्पू, उसकी पत्नी सुलोचना, बेटे अतुल की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। हत्यारोपी अवनीश, उसकी पत्नी व मां पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने शनिवार देर रात कमालगंज थानाध्यक्ष अंगद सिंह,  पहले हल्का इंचार्ज रहे दरोगा मदन लाल पिपल, इस समय के हल्का इंचार्ज मोहम्मद सरताज, दरोगा विपिन कुमार व सिपाही शिव शंकर को निलंबित कर दिया है।
Three people were brutally murder'd in the envy of the woman's escape
फर्रुखाबाद में दंपति और बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गांव गदनपुर देवराजपुर में शुक्रवार रात आठ बजे सुरेंद्र उर्फ पप्पू (40) पुत्र नत्थूलाल, उसकी पत्नी सुलोचना (37) व पुत्र अतुल(9) की युवती को भगाने की रंजिश में उनके घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। हमले में सुरेंद्र की मां तारावती (60) व पुत्र विवेक (10) घायल हो गया था। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भर्ती कराया था। पुलिस के आने पर घरों में दुबके लोग घरों से निकले थे।

 
Three people were brutally murder'd in the envy of the woman's escape
फर्रुखाबाद में दंपति और बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने आरोपी अवनीश की पत्नी व मां को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ राजवीर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम आदि अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को टेंपो से पोस्टमार्टम हाउस फतेहगढ़ भिजवाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Three people were brutally murder'd in the envy of the woman's escape
फर्रुखाबाद में दंपति और बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मृतक सुरेंद्र उर्फ पप्पू के छोटे भाई नरेंद्र कुमार ने भाई के साढ़ूू शिक्षामित्र अर्जुन सिंह पुत्र श्रीराम, अर्जुन के पुत्र अवनीश व अभिषेक, अर्जुन के  नौखंडा निवासी दामाद मनोज कुमार, गांव के गिरीश पुत्र दयाराम व एक अज्ञात पर हत्या व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि 20 नवंबर 2019 को उसका भतीजा दुर्वेश दिल्ली जा रहा था। पड़ोस में रहने वा मौसेरा भाई अवनीश बाइक से फर्रुखाबाद तक उसे भेजने की बात कहकर साथ ले गया था।
 
विज्ञापन
Three people were brutally murder'd in the envy of the woman's escape
फर्रुखाबाद में दंपति और बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
तब से उसका पता नहीं चला है। भाभी सुलोचना ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुछ समय बाद अदालत से पुत्र की हत्या अवनीश व अन्य लोगों द्वारा कर दिए जाने की आशंका में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद अवनीश, उसका पिता अर्जुन तथा परिवार के अन्य लोग आए दिन भाई सुरेंद्र को उसके परिवार सहित हत्या करने की धमकियां देते थे। शुक्रवार देर शाम भाई सुरेंद्र के घर सभी आरोपी घुस आए और कुल्हाड़ी व गड़ासे से भाई सुरेंद्र, भाभी सुलोचना व घर में मौजूद अन्य लोगों पर ताबड़तोड़ वर करने लगे। भतीजा अतुल घर से बाहर भागा तो अर्जुन व अवनीश ने दौड़ कर उस पर हमला कर दिया। हमले में मां तारावती व भतीजा विवेक गंभीर रूप से घायल हुए है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed