फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्द, तड़प और बेबसी: आंखों के सामने डूब गए पुत्र-पौत्र और भतीजा, मशीन से बालू खींचने पर हुई अधिक गहराई

Sat, 06 May 2023 09:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 May 2023 09:11 AM IST
विज्ञापन
Three people of the same family drowned in the Ganges in Farrukhabad, the body of one was found
Farrukhabad Accident - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में बेटे और चचेरे भाई को गंगा में डूबते देख किसान ने छलांग लगा दी। दो घंटे बाद किसान का शव गंगा से बरामद हो गया। बाकी के दो लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अंधेरा होने के कारण तलाश बंद कर दी गई है।



कस्बा के निकटवर्ती गांव मकूनगला निवासी राम सिंह शुक्रवार दोपहर अपने बेटे शिवकुमार (36), पौत्र रोहित (10), भतीजे संदीप (32) व संदीप के पुत्र सिद्धू के साथ गंगा के दूसरी ओर कटरी में स्थित खेत पर गए थे। बरसात में भीगे हुए गेहूं के बोझ को एकत्रित कर सभी डोंगा (छोटी नाव) से गंगा पार कर लौटे रहे थे।

शाम करीब पांच बजे कल्लू नगला गांव के सामने डोंगा से उतरने के बाद संदीप ने अपने बेटे सिद्धू को गंगा स्नान कराया। इस पर रोहित भी स्नान की जिद पर अड़ गया। संदीप रोहित के साथ स्नान कर रहा था। तभी दोनों डूबने लगे। भाई और बेटे को डूबता देख शिवकुमार ने गंगा में छलांग लगा दी।

Three people of the same family drowned in the Ganges in Farrukhabad, the body of one was found
Farrukhabad Accident - फोटो : अमर उजाला

गहरे पानी में लापता हुए तीनों
तीनों गहरे पानी में लापता हो गए। रामसिंह की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कल्लू नगला व जंजाली नगला के ग्रामीण डूबे हुए की तलाश में जुट गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घाट पर पहुंची शिवकुमार की पत्नी मीना, मां श्यामा देवी, संदीप की पत्नी रंजना रोती रही।

Three people of the same family drowned in the Ganges in Farrukhabad, the body of one was found
Farrukhabad Accident - फोटो : अमर उजाला

400 मीटर दूर मिला एक शव

जानकारी पर सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने आजाद नगर भटपुरा से गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई। करीब दो घंटे बाद घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर स्थित जंजाली नगला गांव के पास से शिवकुमार का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। अंधेरा हो जाने पर रात करीब आठ बजे गोताखोरों ने खोजबीन बंद कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three people of the same family drowned in the Ganges in Farrukhabad, the body of one was found
Farrukhabad Accident - फोटो : अमर उजाला

अंधेरा होने पर कराई थी बंद खोजबीन
शिवकुमार के चार पुत्र रोहित, विवेक, दिव्यांशू व सत्यम हैं। चारों में रोहित सबसे बड़ा था। शिवकुमार के दो भाई शिवराम व मोहित हैं। संदीप के एक पुत्र सिद्धू व पुत्री दिव्यांशी है। सीओ रविंद्र नाथ राय ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोग गंगा में डूबे हैं। एक का शव बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Three people of the same family drowned in the Ganges in Farrukhabad, the body of one was found
Farrukhabad Accident - फोटो : अमर उजाला

लेखपाल ने पहुंचकर दिया मुआवजे का आश्वासन
एक ही परिवार के तीन लोगों के गंगा में डूब कर लापता होने की घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल अभय त्रिवेदी घटनास्थल पर पहुंच गए। लेखपाल ने रामसिंह व प्रधान प्रमोद यादव से घटना के संबंध में पूछताछ की। लेखपाल ने परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed