फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुम्हें अब बेटा भी जिंदा नहीं मिलेगा: फोन पर बोला-पुष्पा मर गई मां, अब मैं भी जा रहा हूं और फिर...

Sat, 14 Jan 2023 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Jan 2023 03:13 PM IST
विज्ञापन
Wife commits suicide in Farrukhabad and then husband hangs himself
दंपती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के कायमगंज में पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। पति ने पत्नी का शव देखा तो खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार रात नगर के मोहल्ला दत्तू नगला की है। जहां पर दोनों पति पत्नी किराए पर कमरा लेकर रहते थे। जानकारी पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शाहजहांपुर के कटरा निवासी 25 वर्षीय संजय कुमार व उनकी 21 वर्षीय पत्नी दुर्गेश उर्फ पुष्पा नगर के मोहल्ला दत्तू नगला में विमल मिश्रा के मकान में किराए पर रहते थे। संजय बिजली विभाग में संविदा कर्मी था। गुरुवार को दिन में पति पत्नी में कहासुनी हो गई थी। पति काम करने चला गया। रात को दूसरे किराएदार ने संजय को सूचना दी कि दुर्गेश उर्फ पुष्पा को उल्टी हो रही है। संजय घर पहुंचा तो पत्नी को बेड पर मृत अवस्था में पड़ा पाया। इसके बाद संजय ने भी कमरे के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
Wife commits suicide in Farrukhabad and then husband hangs himself
दंपती की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर संजय के चचेरे भाई मनोज ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। देर रात में ही एसपी अशोक मीणा व सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर जे पी पाल फोर्स के साथ पहुंच गए। किरायेदारों से पूछताछ की गई। किरायेदारों ने बताया कि संजय ने दिल्ली में भाई राजू के साथ रह रहीं मां को फोन कर पुष्पा के जहर खाने की बात बताई थी। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि महिला ने जहर व युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है।

 
Wife commits suicide in Farrukhabad and then husband hangs himself
दंपती की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
एक साथ उठे दंपती के शव, मचा कोहराम
फर्रुखाबाद के कायमगंज के संजय की शादी 2 मई 2022 को पास के गांव मंझोला निवासी सुरेंद्र की बेटी से हुई थी। घटना की सूचना पर पुष्पा की मां सुनीता व पिता रात को ही वहां पहुंच गए थे। संजय के चचेरे भाई मनोज, नितिन उसके साथ बिजली विभाग में संविदा कर्मी हैं। वे दोनों मेंहदी बाग में रहते हैं। सूचना पर नितिन, मनोज के साथ उसकी बहन भी पहुंच गईं। शुक्रवार की भोर किराये के घर से जब दोनों शव उठे तो परिजन बुरी तरह बिलख पड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife commits suicide in Farrukhabad and then husband hangs himself
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कहीं जेल जाने के डर से तो नहीं लगाई फांसी
दत्तू नगला में किराए मकान में रहने वाले अन्य लोगों की मानें तो पहले पुष्पा ने जहर खाया है। पुष्पा ने पति को किरायेदार से तबीयत खराब होने का हवाला देकर घर बुलाया। जब संजय घर पहुंचा तो पुष्पा बेड पर बेसुध पड़ी थी। यह देख संजय घबरा गया।उसकी शादी भी हाल में ही हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संजय ने खुद के फंसने के डर से फंदा लगाकर जान दे दी।

 
विज्ञापन
Wife commits suicide in Farrukhabad and then husband hangs himself
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मां तुम्हें बेटा भी जिंदा नहीं मिलेगा
पुष्पा का शव देख संजय ने मां को फोन पर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वह भी अब जिंदा नहीं रहेगा। मां उसे बचाने के लिए फोन पर चीखती रही मगर उसने उनकी न मानी। संजय की मां बसंती देवी ने उसके चचेरे भाई मनोज को फोन कर पूरा घटना क्रम बताया। इस पर मनोज वहां पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। 

पैनल से हुआ दोनों के शवों का पोस्टमार्टम
पैनल से हुए पोस्टमार्टम में संजय की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। दुर्गेश के जहर खाने की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। संजय चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed