फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनरेटर की रोशनी में ‘सौभाग्य’ का बखान, बीजेपी विधायक की चौपाल का नजारा! 

Sat, 05 May 2018 03:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 May 2018 03:51 PM IST
सार

भाजपा नेताओं के रात्रि प्रवासाें में खुल रही विद्युत आपूर्ति की पोल

विज्ञापन
this scene was in bjp chaupal in hardoi
चौपाल में बोलते गोपामऊ विधायक श्यामप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में भाजपा नेता के रात्रि प्रवास में बिजली व्यवस्था की पोल खुल गई। प्रदेश सरकार का दावा है कि सभी जिला मुख्यालयों को 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। लेकिन इन दावों की हकीकत गुरुवार को दमगढ़ा में क्षेत्रीय विधायक श्यामप्रकाश के रात्रि प्रवास के दौरान सामने आ गई। यहां जनरेटर की रोशनी में चौपाल लगाई गई।

 
this scene was in bjp chaupal in hardoi
चौपाल में बोलते गोपामऊ विधायक श्यामप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला
जब कारण पूछा गया तो पता चला कि काफी दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। जबकि शासन को जनपद के विद्युत विभाग के अधिकारियों की ओर से भेजे जाने वाली रिपोर्ट में 72 घंटों के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने का दावा किया जाता है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष खसौरा में रात्रि प्रवास के लिए गए, लेकिन यहां सौभाग्य योजना का बखान जनरेटर की रोशनी में हुआ।

 

प्रकरण - 1

this scene was in bjp chaupal in hardoi
चौपाल में बोलते गोपामऊ विधायक श्यामप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला
गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने गुरुवार रात पिहानी विकास खंड के ग्राम दमगढ़ा में रात्रि प्रवास किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय परिसर में चौपाल लगाई। चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी योजनाओं का ब्योरा देते रहे, लेकिन ये जनरेटर की रोशनी में पढ़ा गया। बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर श्यामप्रकाश ने यहां भी चुटकी ले ली। पावर कारपोरेशन के अभियंताओं से ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर खर्चा न लेने की नसीहत दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण - 2

this scene was in bjp chaupal in hardoi
चौपाल में बोलते गोपामऊ विधायक - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम खसौरा में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचे। उन्होंने रात्रि चौपाल में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना के बारे में जानकारी दी। विद्युत विभाग की सौभाग्य योजना के बारे में बताया, लेकिन जब वह सौभाग्य योजना का गुणगान कर रहे थे, गांव में बिजली गुल थी और फिर जनरेटर की रोशनी में सौभाग्य का बखान किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed