फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SAMSUNG के CEO ने कानपुर में कंपनी के बारे में जो कुछ बताया शायद ही आपने पहले कभी सुना हो!

Sat, 05 May 2018 12:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 May 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
hc hong ceo samsung in kanpur
एचसी हॉन्ग
कानपुरः भारतीय अपने सपने पूरा करना जानते हैं। यहां केलोग जुझारू और मेहनती हैं। यह कहना है सैमसंग कंपनी के साउथ वेस्ट एशिया के प्रेसीडेंट और सीईओ एचसी हॉन्ग का। वे शुक्रवार को केडीएमए वर्ल्ड स्कूल, आवास विकास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने शहर आए थे।  




 
hc hong ceo samsung in kanpur
केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
केडीएमए वर्ल्ड स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने एचसी हॉन्ग का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने कोरिया और भारत की संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। एचसी हॉन्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘यू आर द बेस्ट इन द वर्ल्ड’। अगले 10 सालों में भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ होगा। यहां व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के काम के सिलसिले में पूरी दुनिया का चक्कर लगाया है। जब साउथ वेस्ट एशिया की जिम्मेदारी मिली तो भारत आना हुआ। यहां आकर पता चला कि अभी तो बहुत कुछ सीखा जा सकता है।



 
hc hong ceo samsung in kanpur
केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
अभाव में बीता बचपन, मेहनत से पाया मुकाम
एचसी हॉन्ग ने बताया कि उनके घर में सिर्फ रात को ही लाइट आती थी। पूरे कस्बे में सिर्फ एक ही टीवी था। उन्होंने कहा कि जिन अभावों में उन्होंने पढ़ाई की, वैसी स्थिति किसी बच्चे के सामने न आए, यही उनका सपना है। जीतोड़ मेहनत से यह मुकाम पाया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
hc hong ceo samsung in kanpur
केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
हॉन्ग से बच्चों ने पूछे सवाल

रुनझुन सक्सेना
सवाल- अगले 20-30 साल में टेक्नोलॉजी में क्या बदलाव होंगे?
जवाब-  हम सोच भी नहीं सकते हैं कि अगले 20-30 साल में टेक्नोलॉजी में क्या बदलाव हो जाएगा। रोज नए-नए परिवर्तन हो रहे हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि भविष्य में ऐसा मोबाइल फोन आ जाए, जिसे पर्ची की तरह मोड़कर जेब में रखा जा सके। इस टेक्नोलॉजी को विकसित करने का प्रयास चल भी रहा है।  

श्रीली पोरवाल
सवाल- कोरिया और भारत में क्या समानताएं हैं? 
जवाब- कोरिया में 40 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। बौद्ध धर्म भारत से ही कोरिया पहुंचा है। भारत और कोरिया में बहुत सी समानताएं हैं। कोरियाई भाषा में कई शब्द संस्कृत के हैं। कोरिया भारत के साथ भावनात्मक रूप से भी जुड़ा है।

भविष्य चौहान
सवाल- अपने ग्राहकों के डाटा की सुरक्षा के लिए सैमसंग कंपनी कितनी संवेदनशील है?
जवाब- अपने ग्राहकोें के डाटा की प्राथमिकता में शामिल है। भारतीय ग्राहक जो सैमसंग मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं, उसके डाटा सर्वर पहले सिंगापुर में थे। मेरी पहल पर सभी सर्वरों को भारत लाकर स्थापित किया गया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed