फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इन शहरों में बनेंगे इंक्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 50 करोड़

Mon, 24 Sep 2018 06:44 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 06:44 PM IST
सार

- एचबीटीयू में हुई इन्वेस्टर्स मास्टर क्लास में वेंचर कैटेलिस्ट के प्रेसिडेंट डॉ. अपूर्व ने किया एलान
- युवाओं से शुरू कराएंगे स्टार्टअप, कंपनी को देंगे फंड
 

विज्ञापन
These cities will be built in the city of Incubation Center startup will get 50 crores
डेमो पिक
युवाओं के इनोवेशन को नई राह और अच्छा मुकाम दिलाने के लिए जल्द ही कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और इलाहाबाद में इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। ये सेंटर एशिया की टॉप-5 इन्वेस्टर्स और इंक्यूबेटर कंपनी वेंचर कैटेलिस्ट की ओर से स्थापित किए जाएंगे। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में आयोजित इन्वेस्टर्स मास्टर क्लास में इसका एलान वेंचर कैटेलिस्ट के प्रेसिडेंट और कोफाउंडर डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा ने किया। 

 
These cities will be built in the city of Incubation Center startup will get 50 crores
आईआईटी कानपुर के चेयर प्रोफेसर और डीएसटी के सचिव डॉ. आशुतोष शर्मा ने दी जानकारी
उन्होंने कहा कि मेट्रो सिटी में स्टार्टअप को काफी बढ़ावा दिया जा चुका है। अब बारी है छोटे शहरों के युवाओं को आगे ले जाने की। पहले चरण में इन्हीं चार शहरों में इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित होंगे। इसके बाद यूपी के अन्य शहरों को भी स्टार्टअप के लिए विकसित किया जाएगा। डॉ. अपूर्व ने मास्टर क्लास में जुटे एंजल इंवेस्टर्स से कहा कि यूपी के छोटे शहरों में काफी प्रतिभाएं छिपी हैं। युवाओं के पास बेहतरीन और अचंभित कर देने वाले आइडिया हैं, इसलिए जरूरी है कि अब इन्हें प्रमोट किया जाए। इनको एक मंच प्रदान किया जाए ताकि यह भी अपने हुनर को दिखा सकें। उन्होंने बताया कि इन इंक्यूबेशन सेंटरों में आम युवाओं को स्टार्टअप शुरू कराया जाएगा। उनके आइडिया को मेंटरशिप के साथ उनकी कंपनी को फंड दिया जाएगा। इसके पहले मुख्य अतिथि एचबीटीयू के कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने वेंचर कैटेलिस्ट के प्रेसिडेंट और को-फाउंडर डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा, चीफ मैनेजिंग पार्टनर विनायक नाथ, टाई यूपी के प्रेसिडेंट अमित तिवारी को सम्मानित भी किया। 
 
These cities will be built in the city of Incubation Center startup will get 50 crores
डॉ. अपूर्व
कानपुर की स्टार्टअप कंपनियों में करेंगे 50 करोड़ का निवेश
डॉ. अपूर्व ने कहा कि कानपुर से उनका पुराना नाता है। यहीं उनका जन्म हुआ। उन्होंने एचबीटीयू से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसलिए कानपुर से उनका विशेष लगाव है। डॉ. अपूर्व ने कानपुर के स्टार्टअप कंपनियों में 50 करोड़ रुपये निवेश करने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी शहर के अलग-अलग कॉलेजों में जाकर अच्छे आइडिया खोजेगी और फिर उन्हें मदद देगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
These cities will be built in the city of Incubation Center startup will get 50 crores
डॉ. अपूर्व
यूपी के स्टार्टअप में करना है 500 करोड़ का निवेश
डॉ. अपूर्व ने बताया कि पिछले दिनों लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में उनकी कंपनी ने यूपी सरकार से 500 करोड़ रुपये निवेश करने का समझौता किया है। यह धनराशि 2022 तक केवल यूपी की स्टार्टअप कंपनियों में लगाई जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed