फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जमीनी विवाद में रिश्तों का खून: भतीजी ने बटाईदार के साथ की थी हत्या, वृद्धा के सिर पर किए थे कई वार

Sat, 08 Apr 2023 05:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Apr 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
the niece killed the old woman with the sharecropper in Unnao, the police sent the killers to jail
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में सोहरामऊ क्षेत्र के गांव बीकामऊ में छह महीने अकेली रहने वाली वृद्धा की उसके ही घर में की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वृद्धा की देखभाल करने वाली भतीजी ने मकान बनाने के लिए जमीन न देने की खुन्नस में वृद्धा के बटाईदार के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।



पुलिस ने हत्यारोपी भतीजी और बटाईदार को गिरफ्तार किया है। बीकामऊ गांव में खेत में मकान बनाकर रह रहीं 60 वर्षीय शारदा देवी दीक्षित की सात अप्रैल 2022 को उसके ही घर में ही वजनदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। खून से लथपथ शव मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच की थी।

एएसपी शशिशेखर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए तत्कालीन थानाध्यक्ष अमित सिंह के साथ एसओजी को लगाया था। लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो सका था। इसके बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष अमित सिंह का तबादला सफीपुर कोतवाली हो गया।

the niece killed the old woman with the sharecropper in Unnao, the police sent the killers to jail
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

मगरवारा चौकी इंचार्ज संदीप मिश्र को सोहरामऊ का थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा और स्वाट प्रभारी एसएन सिंह ने एक बार फिर घटना की जांच शुरू की। सर्विलांस टीम की मदद से संदिग्धों को उठाकर फिर से पूछताछ शुरू की।

the niece killed the old woman with the sharecropper in Unnao, the police sent the killers to jail
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

जांच में पता चला कि वृद्धा की देखभाल करने वाली उसकी भतीजी अनीता ने वृद्धा के बटाईदार संतू रावत के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। भतीजी, वृद्धा द्वारा मकान उसके नाम न करने से नाराज थी। दोनों को उठाकर पूछताछ शुरू की तो घटना का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
the niece killed the old woman with the sharecropper in Unnao, the police sent the killers to jail
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

मायके में अकेली रहती थी अनीता
हत्यारोपी अनीता घर पर अकेली रहती थी। 18 साल पहले अनीता की शादी हरदोई के संडीला निवासी योगेश से हुई थी। उसके दो बेटे भी हैं। बड़ा बेटा शिवांग 17 और शौर्य 17 साल का है। बताया कि पति उसके साथ मारपीट करता था। इस पर वह 12 साल पहले बच्चों को लेकर मायके चली आई थी।

विज्ञापन
the niece killed the old woman with the sharecropper in Unnao, the police sent the killers to jail
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

यहीं रहकर चाची की देखभाल करती थी। अनीता के माता-पिता की मौत हो चुकी है। हत्यारोपी अनीता जिस मकान में दो बेटों संग रह रही थी। वह मकान उसके भाई का है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। वृद्ध चाची से सेवा के बदले मकान बनाने के लिए जमीन मांगी थी, लेकिन वृद्धा ने मना कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed