उन्नाव जिले में घर से शौच गई युवती का शव सोमवार रात जंगल में पड़ा मिला। उसकी गर्दन और चेहरा काला पड़ गया था। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में जहर फैलने की पुष्टि हुई है। गर्दन में दो चोटें भी मिली हैं। मृतका के भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। वहीं मंगलवार शाम घटना में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पड़ोसी युवक का शव उसी जंगल में फंदे से लटका मिला। युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस को सीडीआर के मिलान में दोनों के बीच रोजाना लंबी बातचीत की पुष्टि हुई है।
2 of 6
unnao case
- फोटो : अमर उजाला
हसनंगज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार शाम 6:30 बजे शौच के लिए गई थी। रात 10 बजे तक वह नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बड़े सुखवीर भाई ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे जंगल में उसका शव मिला। शव के पास में नीले रंग का पदार्थ पड़ा था। भाई ने जहर देकर हत्या करने का अंदेशा जताया है। मृतका के घर में शौचालय नहीं बना था। प्रधान ने बताया कि शौचालय के लिए आवेदन नहीं किया था। भाई ने बताया कि युवती ने इंटर तक पढ़ाई की थी। वह गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी।
3 of 6
unnao case
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय व सीओ राजकुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने की भी बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार स्लाइड भी बनाई गई है। कोतवाल ने बताया कि जहर खाने से मौत होने की आशंका है। मृतका के भाई ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर शाम युवती के शव का अंतिम संस्कार हो रहा था, तभी युवती के पड़ोस में रहने वाला सुमित (18) का शव उसी जंगल में फंदे से लटका होने की जानकारी मिली। जांच में पुलिस को युवक का सुसाइड नोट भी मिला। उसने लिखा है कि हम अपनी मर्जी से दुनिया से जा रहे हैं। बहन व परिवार का ख्याल रखना। पुलिस को सीडीआर से पता चला कि दोनों में काफी समय से दिन में कई बार लंबी बातचीत होती थी। सोमवार रात को भी दोनों में फोन पर बात हुई थी।
5 of 6
unnao case
- फोटो : अमर उजाला
युवक-युवती में थी दो साल से नजदीकी
युवती के शव का अंतिम संस्कार होने दौरान ही युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव वालों को यह कहते सुना कि ये तो होना ही था, तब पुलिस का माथा ठनका। आनन-फानन उसके मोबाइल की सीडीआर (कॉल डाटा रिकार्ड) निकलवाया, तो घटना की वजह सामने आ गई। सुमित की मौत से बिलख रहे परिजनों ने लड़की वालों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों में करीब दो साल से गहरी मित्रता थी। दोनों के घर वालों के बीच करीब एक महीने विवाद भी हुआ था। सीडीआर के अनुसार सोमवार शाम से रात तक दोनों के बीच चार बार बात हुई थी।