{"_id":"5f7c1c0f8ebc3eefb908a00f","slug":"the-alleged-lover-was-involved-in-the-feast-of-the-cock-drunk-which-took-place-a-few-days-before-the-teenager-s-skeleton-was-found","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किशोरी का कंकाल मिलने से कुछ दिन पहले हुई मुर्गा-दारू की दावत में शामिल था कथित प्रेमी, चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का कंकाल मिलने से कुछ दिन पहले हुई मुर्गा-दारू की दावत में शामिल था कथित प्रेमी, चौंकाने वाला खुलासा
Tue, 06 Oct 2020 12:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
दिनेश प्रताप सिंह, गौरव, अमर उजाला, कानपुर देहात
दिनेश प्रताप सिंह, गौरव, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात के एक खेत में मिला था लड़की का कंकाल
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के रूरा कस्बे के गहोलिया गांव में किशोरी की हत्या कर शव के टुकड़े खेत में फेंकने के मामले में एक और नई चर्चा सामने आई है। किशोरी के लापता होने से तीन दिन पहले घर में मुर्गा व दारू की दावत हुई थी। इसमें किशोरी का कथित प्रेमी भी शामिल हुआ था। देर रात तक चली दावत के बाद किशोरी की पिटाई की गई थी, और इसके बाद किशोरी लापता हो गई थी।
मौके पर मिले थे लड़की के कपड़े
- फोटो : amar ujala
गहोलिया गांव के अनुसूचित जाति के ओमप्रकाश ने बेटी लक्ष्मी (15) के लापता होने की सूचना पुलिस को 26 सितंबर को दी थी। ग्रामीणों की मानें तो इसके तीन दिन पहले घर में मुर्गा और दारू की दावत हुई थी। मृतका के प्रेमी को दावत में बुलाया गया था। देररात तक दावत चली। चर्चा है कि किशोरी के परिजनों ने बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी।
इस जगह मिला था लड़की का कंकाल
- फोटो : amar ujala
घटनाक्रम में ग्रामीण मृतका के परिजनों को ही कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों ने 23 सितंबर को घर में मुर्गा बनाया था। किशोरी के प्रेमी को भी बुलाया गया था। दावत के दिन भी वह रात तक रुका था। रात में घर के अंदर शोर शराबा भी हुआ था। जिसमें किशोरी की पिटाई की बात सामने आई थी। पड़ोस के लोगों के मुताबिक, प्रेम प्रसंग को लेकर मृतका को परिजन आएदिन मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लड़की के परिजन
- फोटो : amar ujala
दावत के दौरान ही प्रेमी मौके से भाग निकला था। 26 सितंबर को किशोरी अचानक लापता हो गई थी। एक सप्ताह बाद रहस्यमय ढंग से उसका कंकाल मिल गया। इसके बाद मृतका के पिता ने जमीन विवाद की खुन्नस निकालने की साजिश रच दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की बात को प्राथमिकता देते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन गिरफ्तारी में जल्दबाजी हो गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बाबत जानकारी हो चुकी है। जल्द ही इस घटनाक्रम का सच सामने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रूरा थाने का है मामला
- फोटो : amar ujala
घटनाक्रम में कई बातें सामने आ रही हैं। आरोपी पक्ष ने खुद को घटना में शामिल होने से इंकार किया है। साथ ही फर्जी फंसाने की बात कह रहा है। मामले में निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। ऑनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच शुरू कराई गई है।
केशव कुमार चौधरी, एसपी कानपुर देहात
केशव कुमार चौधरी, एसपी कानपुर देहात