{"_id":"5a1a66234f1c1b95188b64fd","slug":"the-air-of-city-is-poisonous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहर की हवा में घुल रहा है जहर, बचने के लिए करें ये उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की हवा में घुल रहा है जहर, बचने के लिए करें ये उपाय
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Nov 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने दस साल के बेटे के साथ अाप बाइक से उसे स्कूल छाेड़ने जा रहे हैं। अाचानक से अाप के बेटे काे सांस लेने में तकलीफ हाेने लगती है कुछ देर बाद अाप भी ठीक से सांस नहीं ले पाते हैं। इस समय कुछ एेसी ही स्थिति कानपुर शहर की है। ये हम नहीं कह रहे हैं ये कहना है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक रिपोर्ट का।
डेमो पिक
शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। शनिवार सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 और रात 9 बजे 426 तक पहुंच गया। 50 तक वायु गुणवत्ता सूचकांक ही स्वास्थ्य के लिए सही माना जाता है।
डेमो पिक
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार वातावरण में हवा के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स, एक्यूआई ) की सामान्य स्थिति 0 से 50 होती है। इसके बाद जैसे-जैसे एक्यूआई नंबर बढ़ता जाता है स्थिति उतनी ही खराब हाेती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
150 से 200 एक्यूआई तक यह उन लोगों को जल्दी नुकसान पहुंचाती है। जो कमजोर होते हैं। जिनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। 200 के ऊपर जाने पर यह हर किसी के लिए चेतावनी (एलार्मिंग कंडीशन) होती है।
विज्ञापन
डेमो पिक
ऐसी स्थिति में सभी को बचने की सलाह दी जाती है। इससे ऊपर की स्थिति में यदि कोई भी खुली हवा में लगातार दो घंटे भी रहता है तो उसे सांस की दिक्कत होने लगती है। छींक आने लगती है, जुकाम और सीने में दर्द महसूस होने लगता है। इसका सबसे अच्छा तरीका है, मास्क लगाया जाए।