फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मों को लेकर बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कही बड़ी बात, पाकिस्तान को बताया समस्या

Wed, 05 Dec 2018 08:17 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Dec 2018 08:17 AM IST
सार

- भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या है पाकिस्तान
- दलाई लामा ने पत्रकारों से कहा - भारत नदियों का देश है, यह पड़ोसी देशों को पानी देता है
- कश्मीर और तिब्बत की समस्याओं में है अंतर, कश्मीर राज्य है और तिब्बत देश

विज्ञापन
The 14th Dalai Lama in sankisa farrukhabad
डेमो पिक

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने फर्रुखाबाद संकिसा स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में पत्रकारों से कहा, भारत में सभी धर्मों को सम्मान मिलता है। पर अन्य देशों में ऐसा नहीं है। कश्मीर और तिब्बत की समस्या में अंतर है। तिब्बत एक देश है। कश्मीर एक राज्य है। भारत के लिए पाकिस्तान सबसे बड़ी समस्या है। पर न भारत, पाकिस्तान को खत्म कर सकता है और न ही पाकिस्तान, भारत को। भारत नदियों का देश है। यह पड़ोसियों को पानी देता है।

The 14th Dalai Lama in sankisa farrukhabad
डेमो पिक

दलाई लामा ने कहा कि उनके जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा भारत में बीता है। मैं शारीरिक रूप से भारतीय नहीं हूं। पर मेरा दिमाग भारतीय है। मैं भारतीय सभ्यता व संस्कृति को अच्छी तरह से जानता और समझता हूं। भारतीयों को अपनी सभ्यता और शिक्षा को भूलना नहीं चाहिए। आधुनिक शिक्षा को भारत में अंग्रेज लाए। भारत में विभिन्न भाषाएं व विभिन्न धर्म हैं पर यहां सभी धर्मों को सम्मान मिलता है। अन्य देशों में ऐसा नहीं है। 

The 14th Dalai Lama in sankisa farrukhabad
डेमो पिक

कश्मीर, तिब्बत समस्या में अंतर के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों समस्याओं में अंतर है। कश्मीर एक राज्य है और तिब्बत एक देश है। इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर उठाने को लेकर उनकी पंडित नेहरू से बात हुई थी। पर यह मुद्दा वहां नहीं उठ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
The 14th Dalai Lama in sankisa farrukhabad
डेमो पिक

संयुक्त राष्ट्र संघ इस मुद्दे को हल भी नहीं कर सकता है। कश्मीर व तिब्बत मुद्दा बातचीत से ही हल हो सकता है। उन्होंने पंडित नेहरू की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ही भारत में उन्हें रखा और किसी के विरोध की परवाह नहीं की। 

विज्ञापन
The 14th Dalai Lama in sankisa farrukhabad
डेमो पिक

डोकलाम में चीन की हरकत के सवाल पर कहा कि चीन हर जगह विस्तार चाहता है। यह ठीक नहीं है। चीन के बिना भारत नहीं रह सकता है और भारत के बिना चीन। धर्म निरपेक्षता के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत सभी धर्मों का देश है। अन्य देशों में शिया, सुन्नी में ही विवाद होता रहता है। यहां शिया, सुन्नी में मिलकर रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed