लखनऊ एटीएस की गिरफ्त में आने वाला जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला (19) का पिता शिक्षक है। वह पैतृक बिहार का रहने वाला है, लेकिन सैफुल्ला फतेहपुर में जन्मा है। उसके पिता बिहार से करीब ढाई दशक पहले परिवार के साथ फतेहपुर में आए थे। यहां मुस्लिम इंटर कॉलेज के पीछे हिस्से में बने मदरसे में वह पढ़ाते हैं।
सैफुल्ला का घर शहर के घनी आबादी वाले सैयदवाड़ा मोहल्ले में है। उसके पिता जफरूल इस्लाम मदरसे में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि करीब 25 साल पहले फतेहपुर आए थे। मूल रूप से बिहार प्रांत के जिला मोतिहारी कस्बा रामगढ़वा गांव अधकपरिया के रहने वाले हैं। सैफुल्ला ने 2018 में इटावा शहर स्थित मदरसे से हिब्ज की पढ़ाई पूरी की थी।
2 of 5
हबीबुल इस्लाम का घर
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद गुजरात के भरूच जिले में 2019 से 2021 आलिम की पढ़ाई पूरी करने चला गया था। वह रमजान के पहले फतेहपुर आया था। वह घर में कम ही रहता था। जफरूल ने बताया कि बेटे को पढ़ाई पूरी करने के लिए गुजरात जाने के लिए कई बार बोला था, लेकिन वह नहीं गया था। इस बात से वह नाराज रहते थे।
3 of 5
इसी मदरसे में पढ़ाते हैं पिता जफरूल इस्लाम
- फोटो : अमर उजाला
उनके पास रविवार सुबह करीब सात लखनऊ से एक इंस्पेक्टर ने फोन किया। फोन पर उन्होंने बताया कि उनका बेटा आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बेटे की कोई जानकारी नहीं हैं। सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एटीएस से किसी प्रकार का इनपुट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
हबीबुल इस्लाम के घर के पास लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वर्चुअल आईडी बनाने का एक्सपर्ट है हबीबुल
हबीबुल वर्चुअल आईडी बनाने का एक्सपर्ट है। यह जैश का एक्टिव आंतकी है। इसने करीब 50 आंतकियो की फर्जी वर्चुअल आईडी भी बनाई थी। यह मूलरूप से मोतिहारी बिहार का रहने वाला है की आईडी भी इसी ने बनाई थी। वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में हैं। नदीम और हबीबुल ने यूपी में रह रहे अपने कई साथियो के नाम एटीएस को बता दिए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही और आंतकियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
5 of 5
आतंकी हबीबुल इस्लाम
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर जेहादी वीडियो बनाकर भेजता था
हबीबुल सोशल मीडिया के माध्यमों जैसे टेलीग्राम, वाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ा हुआ था। वह सोशल मीडिया पर बने ग्रुप में जेहादी वीडियो बनाकर भेजता था और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करता था। एटीएस को उसके पास एक मोबाइल फोन व एक चाकू बरामद हुआ है।