{"_id":"5bf2ec78bdec2269b345a7a0","slug":"terrorist-ajmal-kasab-caste-certificate-after-resident-certificate-issued-from-auraiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लापरवाही का प्रमाणपत्र! सरकारी कलम ने 'आतंकी कसाब को घर ही नहीं दिया फकीर भी बनाया है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही का प्रमाणपत्र! सरकारी कलम ने 'आतंकी कसाब को घर ही नहीं दिया फकीर भी बनाया है'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Nov 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब के यूपी के औरैया जिले में जारी हुए निवास प्रमाणपत्र की चर्चाएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई थीं कि इस बीच उसी नाम और पते का जाति प्रमाणपत्र भी जारी होने का मामला सामने आ गया। इस प्रमाणपत्र में मोहम्मद अजमल को फकीर जाति का दर्शाया गया है। बिधूना तहसील से जाति प्रमाणपत्र 29 अक्तूबर को जारी हुआ है। इससे पहले सुर्खियों में आया निवास प्रमाणपत्र पर 30 अक्तूबर की तारीख पड़ी है।
डेमो पिक
दोनों में ही मोहम्मद अजमल को बिधूना के आंबेडकर नगर मोहल्ले का बाशिंदा दर्शाया गया है। तहसील स्तरीय प्रमाणपत्रों में लापरवाही की चर्चाओं के बीच अजमल के निवास प्रमाणपत्र को आतंकी कसाब का प्रमाणपत्र प्रचारित किए जाने पर तहसील के अधिकारी हरकत में आए थे। प्रमाणपत्र में कसाब शब्द का इस्तेमाल न होने का हवाला देकर आतंकी के हक में कोई प्रमाणपत्र जारी न होने की बात कही थी।
डेमो पिक
इस बीच सोशल मीडिया पर प्रकरण सुर्खियों में आया तो छानबीन कराई गई। छानबीन में बिधूना के आंबेडकर नगर मोहल्ले में मोहम्मद अजमल नाम के किसी शख्स का निवास नहीं मिला। लिहाजा नाम-पते की तस्दीक के बिना प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप में लेखपाल लाखन सिंह को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
सोमवार को अजमल के नाम से जाति प्रमाणपत्र जारी होने की चर्चा गहराई तो फिर अफसरों की सक्रियता बढ़ गई। एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि पते पर मोहम्मद अजमल नामक शख्स की रिहाइश न मिलने पर दोनों प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए गए हैं। काम के प्रति लापरवाही में लेखपाल लाखन सिंह को निलंबित किया जा चुका है। डीएम श्रीकांत मिश्रा के निर्देश पर एडीएम विजय बहादुर इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
आपको बता दें इससे पहले औरैया जिले की बिधूना तहसील से जारी हुए आतंकी अजमल कसाब के निवास प्रमाण पत्र में उसका जन्म स्थान बिधूना दर्शाया गया था। 21 अक्तूबर 2018 को बने इस निवास प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन नंबर 181620020060722 दिया गया था।