फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: तहसीलदार बोले सांसद सुब्रत पाठक 20-25 भाजपाइयों के साथ घर में घुसे, 15 मिनट तक गिराकर पीटा

Wed, 08 Apr 2020 09:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Apr 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar told MP Subrat Pathak entered in house with 20-25 people and beaten him for 15 minutes
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक और 20-25 भाजपाइयों ने मंगलवार दोपहर सदर तहसीलदार के घर में घुसकर हमला कर दिया। जमीन पर गिराकर पीटा। 10-15 मिनट तक यह घटना तहसीलदार की पत्नी और आठ साल की बच्ची के सामने हुई। मारपीट में सदर तहसीलदार को कई चोटें आई हैं। घटना के बाद भाजपाई दो बाइकें छोड़कर भाग निकले।

 
Tehsildar told MP Subrat Pathak entered in house with 20-25 people and beaten him for 15 minutes
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार अपनी चोट दिखाते हुए - फोटो : amar ujala
एक बाइक पर भाजपा के झंडे के रंग का निशान और जिला मीडिया प्रभारी लिखा हुआ है। दोपहर करीब सवा दो बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी सदर तहसील पहुंच गए। तहसीलदार से पूरी घटना की जानकारी ली। तहसीलदार का एडीएम और सदर एसडीएम की मौजूदगी में जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

 
Tehsildar told MP Subrat Pathak entered in house with 20-25 people and beaten him for 15 minutes
मौके पर एसडीएम सदर शैलेश कुमार एडीएम गजेंद्र कुमार - फोटो : amar ujala
घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और राजस्व कर्मियों में रोष है। एक लेखपाल भी घायल हुआ है। सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि सांसद सुब्रत पाठक की ओर से उन्हें अनाज वितरण के लिए कुछ लोगों के नामों की एक सूची भेजी गई थी। इस सूची को उन्होंने नायब तहसीलदार को देकर जल्द अनाज वितरण के निर्देश दिए थे। दोपहर 12:59 बजे सांसद सुब्रत पाठक का उनके पास फोन आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tehsildar told MP Subrat Pathak entered in house with 20-25 people and beaten him for 15 minutes
हमले के बाद चोटें दिखाते सदर तहसीलदार अरविंद कुमार। - फोटो : amar ujala
उन्होंने सूची में शामिल लोगों तक राशन न पहुंचने की बात कही। इस पर नायब तहसीलदार की ओर से जल्द राशन वितरण के लिए बताया। इतने में सांसद गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगे। कहा कि वह कार्यालय पहुंच रहे हैं। सांसद से धमकी मिलने के बाद वह डर गए। इसकी जानकारी डीएम, एडीएम और एसडीएम सदर को दी। एसडीएम सदर के कहने पर वह कार्यालय से आवास पर चले गए।

 
विज्ञापन
Tehsildar told MP Subrat Pathak entered in house with 20-25 people and beaten him for 15 minutes
मौके पर एसडीएम सदर शैलेश कुमार और हमले के बाद चोटें दिखाते सदर तहसीलदार अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
करीब सवा दो बजे सांसद 20-25 लोगों के साथ आवास पर पहुंच गए। यह लोग दरवाजा पीटने लगे। इससे वह लोग भयभीत हो गए। पत्नी और बच्चे रोने लगे। उन्हें लगा कि अगर वह बाहर नहीं निकले तो यह लोग अंदर घुस आएंगे। पत्नी के साथ भी मारपीट कर सकते हैं। इसके बाद वह बाहर निकले। सांसद आवास में बने कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठे थे। सांसद ने उन्हें देखते ही सूची में शामिल लोगों को राशन न देने की बात पूछी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed