फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: भीगते हुए परीक्षा देने पहुंचे ‘भावी शिक्षक’, गणित और ईवीएस का पेपर रहा कठिन

Wed, 08 Jan 2020 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test in kanpur
शिक्षक पात्रता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बारिश में भीगते हुए भावी ‘शिक्षक’ टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) देने पहुंचे। बुधवार को दो पालियों में आयोजित टीईटी में नियमों को दरकिनार भी किया गया। दोनो पालियों को मिलाकर 8.7 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में गणित और ईवीएस का पेपर ने अभ्यर्थियों के पसीने छुड़ाएं। शेष सभी जगह परीक्षा शांतिपूर्ण रही।


 
Teacher eligibility test in kanpur
शिक्षक पात्रता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
टीईटी परीक्षा दो पालियों में हुई। होगी। सुबह की पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5) और दोपहर की पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (6-8) की परीक्षा हुई। सुबह 61 केंद्रों में 34262 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें 2974 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम को 37 केंद्रों में 20135 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 1771 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
Teacher eligibility test in kanpur
शिक्षक पात्रता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
शामिल होंगे। पहली पाली 10 बजे से 12.30 बजे तक चली। सुबह से ही मौसम गड़बड़ रहा, कई केंद्रों में बारिश से भीगते तो कहीं बचते बचाते अभ्यर्थी केंद्र पहुंचे। उनके साथ आए अभिभावक भी अलाव के आसपास ही खड़े इंतजार करते रहे। दूसरी पाली में भी अभ्यर्थी ठिठुरते हुए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher eligibility test in kanpur
शिक्षक पात्रता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
नियम था कि बीटीसी या बीएड की मार्कशीट दिखाने या फिर मार्कशीट की प्रमाणित मूल प्रति दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन कई अभ्यर्थी बिना मूल प्रमाणपत्र या अंक पत्र के आए, फिर भी उनको प्रवेश दे दिया गया। कुछ सेंटरों पर सख्ती दिखाई गई तो अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन अंकपत्र दिखा दिए तो उनको रिआयत दी गई।
विज्ञापन
Teacher eligibility test in kanpur
शिक्षक पात्रता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
हालांकि उदारवादी नीति अपनाते हुए उनको प्रवेश दिया गया। एनएसडी इंटर कॉलेज के बाहर भरे पानी की वजह से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीआईओएस सतीश तिवारी ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। किसी भी केंद्र से घटना की सूचना नहीं मिली। 

पेपर ठीक रहा। ईवीएस का पेपर ही थोड़ा कठिन लगा, शेष ठीक था। बारिश ने काफी परेशान किया। - रुख्सार, सरसौल
 
जिन अभ्यर्थियों ने मन लगाकर पढ़ाई की होगी, उनके लिए पेपर आसान है। फौरी तौर पर पढ़ने वाले अभ्यर्थी नहीं निकाल पाएंगे। - रेश्मा, कल्याणपुर

बारिश और ठंड की वजह से हाथ कांप रहे थे, लेकिन गणित का पेपर देखते ही सब नार्मल हो गया। पेपर थोड़ा कठिन था। - उदारिता शर्मा, आजाद नगर

पेपर सामान्य था, मेरिट इस बार काफी ऊंची जाने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो काफी अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगेगी। - पूनम, किदवई नगर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed