फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आई मिस यू प्रीती, तुमने ही जीना सिखाया: दोनों बेटियों के साथ आ रहा हूं तुम्हारे पास...सुसाइड नोट में जताई शर्म

Sat, 27 Aug 2022 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Aug 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
Teacher commits suicide after killing two daughters in Farrukhabad I miss you Preeti written in suicide note
farrukhabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के बहादुरगंज में गुरुवार की रात एक शिक्षक ने दो मासूम बेटियों की हत्याकर खुद फंदा लगाकर जान दे दी। पास में सुसाइड नोट मिला है। इसमें पत्नी की मौत से दुखी होकर जान देने की बात लिखी है। एक निजी इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाले सुनील जाटव उर्फ धर्मेंद्र (38) घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। शुक्रवार सुबह बच्चों के पहुंचने पर उनका कमरा नहीं खुला तो मकान की ऊपरी मंजिल में रहने वाले मामा रामनाथ और पड़ोसी सिपाहियों ने दरवाजा तोड़ा। भीतर रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य था। सुनील का शव फंदे से लटक रहा था। बेटी श्रष्टि (12) और सगुन (8) के शव बेड पर पड़े थे। दोनों की गला दबाकर हत्या की गई थी। सुनील के शव के पास सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि पत्नी प्रीती के बिना जीवन अधूरा है। वह दोनों बच्चियों के साथ उसी के पास जा रहा है। 

घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। 
Teacher commits suicide after killing two daughters in Farrukhabad I miss you Preeti written in suicide note
farrukhabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दोनों बेटियों की हत्या कर सुनील ने फांसी लगाई है। रामनाथ ने बताया कि सुनील उनका भांजा है।
Teacher commits suicide after killing two daughters in Farrukhabad I miss you Preeti written in suicide note
farrukhabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
पांच माह की उम्र में उसे गोद ले लिया था। सुनील की पत्नी प्रीती की दो माह पूर्व लखनऊ के मोहनलाल गंज स्थित मायके में करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। उसके बाद से ही वह तनाव में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher commits suicide after killing two daughters in Farrukhabad I miss you Preeti written in suicide note
farrukhabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
आई मिस यू प्रीती, तुमने ही जीना सिखाया
सुनील पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में रहता था। उसके शव के पास मिले डेढ़ पेज के सुसाइड नोट में पत्नी के लिए लिखा है कि प्रीती ने जीना सिखाया, अब उसके बिना कैसे रहूं। बेटियों को किसके सहारे छोड़ दूं। इसलिए वह दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर रहा है। आई मिस यू प्रीती। 
विज्ञापन
Teacher commits suicide after killing two daughters in Farrukhabad I miss you Preeti written in suicide note
farrukhabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
लिखा है कि फर्रुखाबाद या भोगांव का परिवार किसी का कोई दबाव नहीं है। जो काम करने जा रहा है, उससे काफी शर्मशार हूं। और दोनों परिवार सहयोग बनाए रखना। अपनी पत्नी प्रीती के बिना नहीं रह पा रहा हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed