फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियासत: अखिलेश यादव का 'खजांची' कहा जाता है पीयूष जैन, इस वजह से हो रही जीएसटी की छापेमारी

Sat, 25 Dec 2021 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Dec 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Tax Raid Akhilesh Yadav cashier was targeted on the pretext of Piyush Jain
piyush jain income tax raid - फोटो : अमर उजाला
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर चल रही जीएसटी की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि पीयूष जैन के बहाने सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सबसे करीबी समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन पर दबाव बनाना चाह रही है। पम्पी जैन को अखिलेश का खचांजी और पीयूष जैन का करीबी माना जाता है। कुछ दिन पहले जिस तरह से एक बड़े कपड़ा व्यापारी समेत अखिलेश के कई करीबियों पर जीएसटी का छापा डालकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। उसी कड़ी से पीयूष जैन के यहां हुई कार्रवाई का जोड़कर देखा जा रहा है। पीयूष जैन की तरह पम्पी जैन का भी बड़ा कारोबार है। कानपुर और कन्नौज में जहां पीयूष जैन के घर हैं, वहीं पम्पी जैन के भी आवास हैं। ऐसे में पम्पी जैन भी चर्चा के घेरे में आ गए हैं। पम्पी का पुराना राजनीतिक इतिहास रहा है।
Tax Raid Akhilesh Yadav cashier was targeted on the pretext of Piyush Jain
इन्हीं बक्सों में रखे हैं नोटों के बंडल - फोटो : amar ujala
वह कांग्रेस और बसपा के भी काफी खास रहे हैं। बाद में वह समाजवादी पार्टी से जुड़े और अखिलेश यादव के सबसे विश्वास पात्र लोगों में शामिल हो गए। यह भी कहा जा रहा है पम्पी जैन ही वह बड़े कारोबारी हैं, जिन्होंने अपने संपर्कों के बल पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए गुजरात में इन्वेस्टर्स मीट कराई थी। 
Tax Raid Akhilesh Yadav cashier was targeted on the pretext of Piyush Jain
gst raid - फोटो : amar ujala
उसके बाद से राजनीतिक गलियारे में उनकी धमक और भी बढ़ गई। जिस तरह से अडानी को भाजपा से जोड़कर देखा जाता है, उसी तरह से पम्पी को सपा से जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tax Raid Akhilesh Yadav cashier was targeted on the pretext of Piyush Jain
150 करोड़ की कर चोरी का मामला - फोटो : amar ujala
एक सांसद व बड़े कारोबारी पर शक
पीयूष जैन के यहां कार्रवाई के पीछे सत्ताधारी पार्टी के एक सांसद और एक बड़े कारोबारी का हाथ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इन दोनों की पीयूष जैन और पम्पी जैन से पुरानी कारोबारी टशन है। यही वजह है कि ये लोग बीच-बीच में एक दूसरे पर भारी पड़ने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
Tax Raid Akhilesh Yadav cashier was targeted on the pretext of Piyush Jain
Tax raid: पीयूष जैन की आड़ में अखिलेश के खजांची पर निशाना - फोटो : amar ujala
मेरा पीयूष जैन से कोई लेना देना नहीं है। मीडिया में मेरे कारोबारी ठिकानों को बिना वजह पीयूष जैन का बताया जा रहा है। मेरा मुंबई में और एक्सपोर्ट का भी कारोबार है। यहां पर पीयूष का कुछ नहीं है। उनका सिर्फ कन्नौज और कानपुर तक ही कारोबार सीमित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed