फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में बना काले धन का कीर्तिमान: डिब्बों में किराना और सुपाड़ी की जगह भरे होते थे नोट, हवाला के बड़े कारोबार से जुड़ा है पीयूष जैन

Sat, 25 Dec 2021 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Dec 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Record black money made in Kanpur Notes were filled in boxes instead of grocery and betel nut
piyush jain income tax raid - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीम शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के इतिहास में कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों से 180 करोड़ रुपये की नकद बरामदगी कीर्तिमान बन गई है। एक टीवी चैनल से बातचीत में सीबीआईसी के निदेशक विवेक जौहरी ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, पीयूष जैन का हवाला का बड़ा कारोबार है। वह ट्रकों से 50 हजार रुपये तक की इनवाइस के जरिये किराने के किराना और सुपाड़ी की आड़ में हवाला से जुड़ी मोटी रकम मुंबई समेत दूसरे शहरों को भेजता था। सूत्रों का दावा है कि डिब्बों में किराना और सुपाड़ी की जगह नोट भरे होते थे। जांच में इसकी पुष्टि के बाद यह कार्रवाई हुई। रकम बड़ी होने से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर सकता है। नियमानुसार एक करोड़ रुपये से अधिक की बरामदगी पर आरोपी को जेल भेजने का प्रावधान है। ऐसे में पीयूष जैन का जेल जाना लगभग तय है। सूत्रों के अनुसार डीजीजीआई की जांच पूरी होने के बाद ईडी, आयकर विभाग अपने स्तर से कार्रवाई शुरू करेंगे।
Record black money made in Kanpur Notes were filled in boxes instead of grocery and betel nut
Piyush Jain - फोटो : अमर उजाला
प्रवीण जैन पीयूष के भाई अमरीष का बहनोई
इत्र कारोबारी पीयूष जैन और उसका भाई अमरीष जैन कन्नौज में कंपाउंड (पान मसाला और इत्र में फ्लेवर के लिए मिलाया जाने वाला मिश्रण) किंग नाम से जाने जाते हैं। इनकी ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन से रिश्तेदारी है। प्रवीण जैन अमरीष जैन का बहनोई है। दोनों भाई 40 से अधिक कंपनियों के मालिक हैं। विदेश तक सप्लाई है।
Record black money made in Kanpur Notes were filled in boxes instead of grocery and betel nut
piyush jain income tax raid - फोटो : अमर उजाला
जीएसटी-आयकर अफसरों ने किया सहयोग
डीजीजीआई की कार्रवाई में आयकर, जीएसटी, कस्टम के अफसरों ने भी सहयोग किया। हालांकि अभी तक आयकर ने जांच नहीं शुरू की है। डीजीजीआई की कार्रवाई खत्म होने के बाद आयकर और ईडी इसकी जांच शुरू कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Record black money made in Kanpur Notes were filled in boxes instead of grocery and betel nut
piyush jain income tax raid - फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद पता चलेगा कारोबार दायरा
150 करोड़ से ज्यादा कैश मिलने के बाद इत्र कारोबारी, शिखर पान मसाला के मालिकों और ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन पर और शिकंजा कस सकता है। इत्र कारोबारी का विदेश तक कारोबार फैला है। ऐसे में जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Record black money made in Kanpur Notes were filled in boxes instead of grocery and betel nut
piyush jain income tax raid - फोटो : अमर उजाला
आयकर और ईडी की जांच शुरू होने पर विदेशी लेन-देन, बैंक लॉकरों, संपत्तियों का खुलासा हो सकेगा। एक समय में शिखर पान मसाला का शहर में बड़ा काम था। काम बढ़ने के बाद नोएडा में शिफ्ट हो गया लेकिन अभी भी शहर में बड़े स्तर पर कारोबार किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed