{"_id":"5e3f93168ebc3ee5a85f47c8","slug":"swatantra-dev-singh-gave-statement-about-azam-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा कांग्रेस पर स्वतंत्र देव ने कसा तंज, बोले- ‘एयर स्ट्राइक मोदी नहीं तो क्या आजम खां करेंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कांग्रेस पर स्वतंत्र देव ने कसा तंज, बोले- ‘एयर स्ट्राइक मोदी नहीं तो क्या आजम खां करेंगे’
Sun, 09 Feb 2020 03:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Feb 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
सीएए पर कार्यकर्ता गोष्ठी को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निशाने पर यूं तो सभी विपक्षी दल रहे, लेकिन सबसे ज्यादा तंज उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर किया। प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि एयर स्ट्राइक मोदी नहीं करेंगे तो क्या आजम खां करेंगे। लखनऊ रोड पर भाजपा कार्यालय के निकट सियाराम कॉलोनी परिसर में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते। क्योंकि जहां शांति है वहां उन्नति है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम कमजोर हैं।
आर्य कन्या कॉलेज में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कुछ यूं पहुंची स्काउट की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सीएए पर सपा, बसपा, कांग्रेस जैसे दल शांति नहीं चाहते। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवाद एक खानदान में सिमटा हुआ है। लेकिन भाजपा में कार्यकर्ता कुछ भी बन सकता है।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गंगा में कानपुर में गिर रहे टेनरियों के नाले सख्ती से बंद करा दिए गए और अब गंगा अविरल और निर्मल है।
उन्होंने कहा कि 2024 तक सबके घर में पानी पहुुंचाने का लक्ष्य है। कार्यकर्ताओं से सीएए के समर्थन में नारे लगवाए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश अग्निहोत्री और कर्मवीर सिंह चौहान ने किया। यहां नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक अशोक सिंह ने राजघाट से लिया गया गंगाजल भी प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किया।

गोष्ठी में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और नेता
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय में सभी मंडल अध्यक्षों और 60 वर्ष से अधिक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, भाजयुमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, पारुल दीक्षित, विपिन सिंह गौर, गांगेश पाठक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, विद्याराम वर्मा, रामअवतार शुक्ला, वीरेंद्र वाजपेयी आदि मौजूद रहे। देर शाम शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी के आवास पर जिला कोर कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश भारती के मकान तक जाने वाली सड़क दुरुस्त कराते सचिव शिवओम त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
देरी के लिए मांगी क्षमा
स्वतंत्र देव सिंह चार घंटे की देरी से कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देवतुल्य है। भव्य स्वागत के कारण देर होती चली गई। भव्य स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने खुले मंच से जिलाध्यक्ष सौरभ को बधाई दी।

धन्नूपुरवा में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के मद्देनजर हो रही सफाई
- फोटो : अमर उजाला
बूथ अध्यक्ष सुधीर भारती के घर पर किया भोजन
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह देर शाम बूथ 163 प्राथमिक पाठशाला धन्नुपुरवा के अध्यक्ष सुधीर कुमार भारती के आवास पर भोजन के लिए पहुंचे। यहां उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सांसद जयप्रकाश, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, नितिन अग्रवाल ने भोजन किया। सुधीर भारती दो वर्ष पहले ही भाजपा के सक्रिय सदस्य बने हैं। वह सुरसा विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।