फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरदोई: बाढ़ से मुक्ति की उम्मीद बंधा गई गंगा यात्रा, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह

Thu, 30 Jan 2020 09:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Ganga yatra tied to hope of freedom from flood in hardoi
राजघाट पर गंगा यात्रा के स्वागत को घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में गंगा यात्रा के आने से पहले ही गंगा किनारे बसे गांवों में विकास कार्यों की बयार बही तो गंगा यात्रा के आने पर हुई जनसभा में बाढ़ से मुक्ति की उम्मीद भी बंध गई। प्रभारी मंत्री ने खुले मंच से कहा कि यहां की समस्याएं दूर कराना प्रभारी मंत्री होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव को बंधा बनवाने के लिए वह मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे। 


विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि बाढ़ के दौरान गंगा किनारे बसे सैकड़ों परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बड़े पैमाने पर नुकसान भी होता है। बाढ़ से बचने के लिए सढ़ियापुर से मेहंदी घाट तक बंधा बनवाने का प्रस्ताव शासन में लंबित है।
Ganga yatra tied to hope of freedom from flood in hardoi
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फंड की चेक देते प्रभारी मंत्री सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भी कहा कि बाढ़ के कारण बहुत नुकसान होता है और बंधा बनवाने के लिए वह विधायक आशू के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के संबंधित मंत्रियों से भी मिल चुके हैं। दोनों विधायकों ने औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से मांग की कि मुख्यमंत्री से बंधा बनवाने का प्रस्ताव स्वीकृत कराएं और बजट अवमुक्त कराएं। 

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि दोनों विधायकों का अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संवेदनशील होना अच्छी बात है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस परियोजना पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और स्वीकृत दिलाएंगे। इसके अलावा राजघाट पर पक्का घाट बनाए जाने की मांग को भी उन्होंने जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। 
Ganga yatra tied to hope of freedom from flood in hardoi
जनसभा में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ गंगा यात्रा का स्वागत 
गंगा यात्रा के राजघाट पहुंचने पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लोगों ने खूब सराहा और तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राजघाट पर जागरुकता रैली भी निकाली गई। चिरंजूपुरवा, जरसेनामऊ, अजमतपुर के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली में प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga yatra tied to hope of freedom from flood in hardoi
जनसभा को संबोधित करते मंत्री सतीश महाना, मंचासीन विधायक व भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने कराई गंगा आरती 
गंगा आरती के लिए तैयारियां दोपहर में ही पूरी कर ली गईं। पंडित रामखिलावन शास्त्री की टोली ने गंगा आरती वेद मंत्रों के बीच कराई। इस टोली में कपिल त्रिपाठी, नंदकिशोर द्विवेदी, प्रमोद शुक्ला, रामजी द्विवेदी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Ganga yatra tied to hope of freedom from flood in hardoi
गंगा यात्रा के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बेबसी से बयां किया दर्द 
मल्लावां-बिलग्राम के विधायक आशीष सिंह आशू ने बाढ़ से निजात दिलाने और राजघाट पर पक्के घाट का निर्माण कराने को लेकर अपने प्रयासों का जिक्र मंच से ही जनसभा में किया। इस दौरान उनका बेबसी भरा बयान भी सामने आ गया। उन्होंने कहा कि विधायक बने तीन वर्ष हो गए हैं। दो वर्ष से बंधा बनवाने और राजघाट पर पक्के घाट का निर्माण कराने को लेकर कागज लिए घूम रहे हैं। 

लाभार्थियों को दिए गए स्वीकृति पत्र 
गंगा यात्रा के आगमन पर हुई जनसभा में गंगा किनारे के गांवों के पात्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। पांच लोगों को निशक्त पेंशन, 10 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, 11 स्वयं सहायता समूहों को एक करोड़ 11 लाख रुपये का रिवाल्विंग फंड दिया गया। 17 गांवों में वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना के लिए किसानों को छह-छह हजार रुपये का स्वीकृति पत्र भी प्रभारी मंत्री ने सौंपा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed