फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संत समाज' पर अपना दावा करने वाली 'पार्टियों को बड़ा धक्का', जगतगुरु वेदांती ने दो टूक कह दिया

Sat, 08 Dec 2018 06:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Dec 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
Swami Ram Kamal Das Vedanti Maharaj statement about ram mandir and political parties
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के जनपद उरई-जालौन में जगतगुरु अनंतानंद स्वामी रामकमल दास वेदांती महाराज ने सीधे शब्दों में कह दिया कि आयोध्या में राम मंदिर न्यायालय के आदेश पर ही बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोर्ट आदेश नहीं करेगा तो संत समाज भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। इसमें किसी भाजपा या फिर किसी भी अन्य दल के साथ का इंतजार नहीं किया जाएगा। वेदांती महाराज ने कहा  क्योकि संत समाज सिर्फ भगवान राम का है, न किसी राजनैतिक दल का।
Swami Ram Kamal Das Vedanti Maharaj statement about ram mandir and political parties
जगतगुरु - फोटो : अमर उजाला
जगतगुरु अनंतानंद स्वामी रामकमल दास वेदांती महाराज ने बताया कि राम मंदिर पर उनकी चर्चा कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हो चुकी है। उनका भी यही कहना है कि न्यायालय सर्वोपरि है। सभी को न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि आयोध्या में रामलाल के मंदिर का ही आदेश प्राप्त होगा।
Swami Ram Kamal Das Vedanti Maharaj statement about ram mandir and political parties
जगतगुरु
उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो संत समाज खामोश नहीं बैठने वाला है। संत समाज को आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने में न तो किसी की आवश्यकता है और न ही कोई देर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Ram Kamal Das Vedanti Maharaj statement about ram mandir and political parties
जगतगुरु
वेदांती महाराज ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों का तेजी से पतन हो रहा है। अप्रवासी भारतीय अपने बच्चों को रामायण और महाभारत के बारे में बताते हैं, जबकि यहीं के लोग इसमें रुचि नहीं लेते हैं। इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी।
विज्ञापन
Swami Ram Kamal Das Vedanti Maharaj statement about ram mandir and political parties
जगतगुरु - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रयास है कि लोगों को भगवान राम के आदर्शों से जोड़ा जाए, उनके भीतर प्रभू की तरह भाई प्रेम, माता-पिता और पत्नी के सम्मान की भावना का संचार किया जाए। इसी उदेश्य को लेकर वे अपने पैतृक गांव में हर साल की तरह इस बार भी लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं रामकथा का आयोजन करा रहे हैं। जिसमें काफी दूर-दराज से लोग आ रहे हैं। इस मौके पर ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्वराम दास महाराज आदि भी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed