फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पर्व 2021: उगते सूर्य को अर्घ्य देने आधी रात से जुटे व्रती, हर्षोल्लास से मनाया सूर्य उपासना का पर्व, देखें तस्वीरें

Thu, 11 Nov 2021 01:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Nov 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Sun Worship Festival Chhath completed in kanpur
छठ पर्व 2021 - फोटो : अमर उजाला
छठ पर्व के चौथे दिन महिलाओं ने 36 घंटे निर्जला व्रत रहने के बाद गुरुवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद घाट किनारे बनी बेदी के सात व 11 चक्कर लगाकर एक दूसरे को प्रसाद वितरण किया। जिसके बाद महिलाओं ने घर आकर प्रसाद खाकर व्रत का पारण किया।


घाटों के किनारे सुबह से ही लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी थी। कानपुर के घाटों पर भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। पनकी, अरमापुर, सीटीआई, साकेत नगर, शास्त्री नगर आदि जगहों पर लोगों को अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा की ओर से कच्चे दूध का निशुल्क वितरण किया गया। जिससे महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने बहंगी लचकत गाए, सबे बरत करत ऐ धनी, तू हूं बरत करत... आदि लोकगीत गाए।
Sun Worship Festival Chhath completed in kanpur
छठ पर्व 2021 - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह को पनकी, अर्मापुर, सीटीआई, दबौली, मिश्री घाट चौराहा, साकेत नगर, सरसैया घाट, गोला घाट, छोटा सेंट्रल पार्क, बड़ा सेंट्रल पार्क, शास्त्री नगर आदि जगहों पर महिलाएं सिर पर बांस की डलिया में प्रसाद रखकर पहुंचीं।
Sun Worship Festival Chhath completed in kanpur
छठ पर्व 2021 - फोटो : अमर उजाला
डलिया में ठेकुआ, नींबू, गन्ना, शहद, कपूर, गाजर, शकरकंद, सिंघाड़ा समेत अन्य पूजन सामग्री थी। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उन्हें यह सामग्री अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Worship Festival Chhath completed in kanpur
छठ पर्व 2021 - फोटो : अमर उजाला
बीती रात महिलाओं ने घरों में छठ माई के गीत गाकर उनका गुणगान किया। निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं व पुरुषों ने अपने बच्चों के दीर्घायु की छठ माई से कामना की।
विज्ञापन
Sun Worship Festival Chhath completed in kanpur
छठ पर्व 2021 - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने गुरुवार को घर पर तरह-तरह के पकवान बनाए। विधि-विधान से छठ मइया का पूजन किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed