फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईआईटी से पीएचडी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी

Thu, 19 Apr 2018 07:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Apr 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
student commits suicide at IIT-Kanpur hostel room
अाईअाईटी में छात्र ने की अात्म हत्या
आईआईटी से पीएचडी कर रहे छात्र भीम सिंह (28) ने बुधवार को हॉस्टल के कमरे में चद्दर के सहारे पंखे सेे फांसी लगा ली। रात तक कमरे से बाहर न आने पर साथियों को शक हुआ तो उन्होंने प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद खिड़की से झांक कर देखा गया तो उसका शव लटका दिखा।


 
student commits suicide at IIT-Kanpur hostel room
अाईअाईटी में छात्र ने की अात्म हत्या
पुलिस ने रात में प्रबंधन की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई है। मूलरूप से हरियाणा के फरीदाबाद निवासी करण सिंह का बेटा भीम सिंह साउथ इंडिया के एनआईटी वारंगल से एमटेक करके आईआईटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा था। वह पीएचडी थर्ड ईयर का छात्र था।

 
student commits suicide at IIT-Kanpur hostel room
छात्र एवं छात्राएं
वह हास्टल के हाल-8 के रूम नंबर ई-107 में रहता था। बुधवार सुबह से ही वह कमरे से बाहर नहीं निकला। शाम को सहपाठियों ने आवाज देने के साथ ही दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद सहपाठियों ने आशंका जताते हुए रात करीब 9 बजे  आईआईटी प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद उसके आत्महत्या करने का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीम सिंह की कमरे की तलाशी ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
student commits suicide at IIT-Kanpur hostel room
छात्र
कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे उसके खुदकुशी करने की वजह स्पष्ट हो सके। पुलिस ने उसके कमरे से उसका मोबाइल, पेेनड्राइव और लैपटॉप कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर सतीश कुमार का कहना है कि छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई। उनके आने बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल छात्र के खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चल सका है। छानबीन की जा रही है। 

 
विज्ञापन
student commits suicide at IIT-Kanpur hostel room
अाईअाईटी में छात्र के सुसाइड के बाद परेशान छात्र
आईआईटी के छात्र भीम सिंह के खुदकुशी करने की सूचना परिवार वालों को हुई तो घर पर कोहराम मच गया। उसने ऐसा क्यों किया, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। फोन पर हुई छात्र के बड़े भाई होशियार सिंह ने बताया कि वह चार भाई और दो बहनें हैं। भीम काफी हंसमुख स्वभाव का था। उसे पूरे परिवार की फिक्र रहती थी। इसलिए रोज ही फोन करके सबके बारे में पूछता था। बातचीत में कभी ऐसा नहीं लगा कि उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी है। उसने ऐसा क्यों किया वह अब तक सोच नहीं पा रहे है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed