फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी डिंपल के साथ अखिलेश ने की शादी समाराेह में शिरकत, भांजी काे दिया आशीर्वाद

Thu, 19 Apr 2018 07:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Apr 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav with family in marriage party
पत्नी डिंपल के साथ अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार काे पत्नी अाैर बच्चाें के साथ अपनी भांजी की शादी में शिरकत करने के लिए शहर पहुंचे। पूरा परिवार इस दाैरान एक साथ नजर अाया। अखिलेश ने नव वर-वधु काे आशीर्वाद दिया। 


 
akhilesh yadav with family in marriage party
अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को पत्नी डिंपल यादव और बच्चों संग अपनी भांजी शिवा यादव और उनके वर अक्षय यादव को आशीर्वाद देने पहुंचे। तिलक नगर के एक होटल में हुए विवाह समारोह में पूरा मुलायम सिंह यादव का कुनबा मौजूद रहा।

 
akhilesh yadav with family in marriage party
परिवार के साथ अखिलेश यादव
मुलायम सिंह यादव के सबसे बड़े भाई रतन सिंह यादव की नातिन शिवा यादव की शादी  कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री बलराम सिंह यादव के नाती अक्षय यादव के साथ हुआ है। इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेज प्रताप यादव, अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, अंशुल यादव समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav with family in marriage party
डिंपल यादव
नवविवाहिता शिवा यादव के सगे मामा सांसद धर्मेंद्र यादव हैं। उनके पिता अंबरीश यादव कानपुर नगर निगम में वर्कशॉप अधिकारी हैं। अखिलेश से मिलने वालों में सपा नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईन खां, विधायक अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी, पूर्व विधायक सतीश निगम, सयुस नगर अध्यक्ष बंटी यादव, अर्पित यादव मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed