{"_id":"5a16c5d74f1c1b8d698bd4a6","slug":"speech-started-from-bharat-mata-ki-jai-concluded-with-jai-shriram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics सीएम योगी के 40 मिनटः भारत माता की जय से शुरू और जय श्रीराम से समाप्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics सीएम योगी के 40 मिनटः भारत माता की जय से शुरू और जय श्रीराम से समाप्त
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भारत माता की जय से भाषण की शुरुआत की और समापन जय श्रीराम के उद्घोष से किया। करीब 40 मिनट तक वह सभास्थल पर रुके।
मुख्यमंत्री योगी
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरा। मुख्यमंत्री मंच पर चढ़े तो विधायकों और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार करने के बाद कुर्सी पर बैठ गए। जिसने भी प्रार्थना पत्र दिए, उनको गंभीरता से देखा और पेन से उस पर लिखापढ़ी भी की।
कभी वह विचार की मुद्रा में नजर आए तो कभी मुस्कुराए भी।

सीएम योगी
राज्यमंत्री संदीप सिंह का भाषण समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने मंच पर आते ही भारत माता की जय और वंदे मातरम् से भाषण की शुरूआत की।
2.20 बजे उन्होंने जय श्रीराम के साथ अपना भाषण समाप्त किया। भाषण समाप्त होते ही पूरे मैदान में जय श्रीराम, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष गूंज उठे।
2.20 बजे उन्होंने जय श्रीराम के साथ अपना भाषण समाप्त किया। भाषण समाप्त होते ही पूरे मैदान में जय श्रीराम, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष गूंज उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभा के दौरान अधेड़ अचेत होकर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान पर मुख्यमंत्री की सभा के दौरान नगला बीच निवासी रामदास कुर्सी से गश खाकर गिर पड़े।
यह देख पुलिसकर्मियों के हाथपांव फूल गए। जैसे-तैसे उनके चेहरे पर पानी आदि डालकर उन्हें होश में लाया गया। इसके बाद अधेड़ के परिचित उन्हें सभास्थल से ले गए।
यह देख पुलिसकर्मियों के हाथपांव फूल गए। जैसे-तैसे उनके चेहरे पर पानी आदि डालकर उन्हें होश में लाया गया। इसके बाद अधेड़ के परिचित उन्हें सभास्थल से ले गए।
विज्ञापन
दूरबीन से खाकी करती रही निगहबानी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की सभा के दौरान पुलिसबल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। क्रिश्चियन इंटर कालेज की छत के साथ ही मैदान के आसपास बने घरों की छतों पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
ये लोग दूरबीन से सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी से नजर जमाए रहे।
ये लोग दूरबीन से सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी से नजर जमाए रहे।