फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए बैंडिट क्वीन के जीवन से जुड़ी ऐसी घटनाएं जिनके बारे में जानकर उड़ जाएगी 'रातों की नींद'

Fri, 10 Aug 2018 05:41 PM IST
प्रतीक मिश्रा, कानपुर
प्रतीक मिश्रा, कानपुर Updated Fri, 10 Aug 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
special story on bandit queen
फूलन देवी

चंबल से निकलकर संसद तक का सफर तय करने वाली 'बैंडिट क्वीन' फूलन का आज जन्म दिन है। जानिए उनके जीवन से जुड़ी ऐसी घटनाएं, जो आपको झकझोर कर रख देंगी।



आगे की स्लाइड में पढ़ें- जब दस की उम्र में चाचा से भिड़ने पर मिली शादी की सजा...

 

special story on bandit queen
फूलन देवी

10 अगस्त 1963 को यूपी में जालौन के 'घूरा का पुरवा' में फूलन का जन्म हुआ था। गरीब और ‘छोटी जाति’ में जन्मी फूलन में दब्बूपन नहीं था। उसने मां से सुना था कि चाचा ने उनकी जमीन हड़प ली थी। दस साल की उम्र में चाचा से भिड़ गई। जमीन के लिए धरना दिया। सजा तो मिलनी ही थी, उसी 10 साल की उम्र में उसकी शादी कर दी गई।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- अधेड़ उम्र के पति ने किया बलात्कार...

special story on bandit queen
फूलन देवी

अधेड़ उम्र के पति ने शादी की पहली रात से उसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी, जो लंबे समय तक चली। उस आदमी ने फूलन से बलात्कार किया, फिर ये रोज का सिलसिला बन गया। जिसकी वजह से उसकी सेहत बिगड़ गई और उसे मायके आना पड़ा, उधर पति ने दूसरी शादी कर ली, फिर किस्मत ने एक और करवट ली।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- जब फूलन के प्यार में डाकू विक्रम ने की गुज्जर की हत्या...

विज्ञापन
विज्ञापन
special story on bandit queen
फूलन देवी

इसी दौरान फूलन के नए दोस्त बने, जिनमें से कुछ डाकू थे। गिरोह का सरदार बाबू गुज्जर उसे चाहता था। वहीं डाकू विक्रम मल्लाह भी फूलन से प्यार करता था। विक्रम और बाबू के बीच फूलन को लेकर ऐसी तनातनी हुई कि एक दिन विक्रम ने उसकी हत्या कर दी और गिरोह का सरदार बन गया, फिर फूलन और विक्रम साथ रहने लगे थे।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- जब फूलन ने की पति कि पिटाई...

विज्ञापन
special story on bandit queen
फूलन देवी

एक दिन फूलन अपने गिरोह के साथ पति के गांव गई। वहां उसने पति और उसकी बीवी दोनों की जमकर पिटाई की और अपने साथ हुए अपमान का बदला लिया।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- जब 22 ठाकुरों को मार कर लिया बलात्कार का बदला...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed