फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2018: सुहाना होने वाला है आपका सफर', इन रूट पर 50 अतिरिक्त बसों में 25 जनरथ भी

Mon, 22 Oct 2018 07:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 22 Oct 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
diwali 2018 Special buses to make your journey comfortable
डेमो पिक
आपकी यात्रा मंगलमय हो...इसके लिए परिवहन निगम ने आपके लिए खास इंतजाम किये हैं। त्योहार के दिनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए 50 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया गया है। ये तो बात हो गई लंबी दूरी वाले रूट पर चलने वाली बसों की। इसके साथ ही कम दूरी वाले रूट पर रोजना 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी। इन 10 बसों को एक खास मकसद के लिए भी तैयार रखा जाएगा। जानिए कौन सी बस आपके सफर को सुहाना बनाने के लिए तैयार है।
diwali 2018 Special buses to make your journey comfortable
डेमो पिक
कानपुर में  दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर परिवहन निगम ने लंबे रूटों पर रोज 50 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। कम दूरी वाले रूटों पर रोज 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी। जिस रूट पर बसों की कमी नजर आएगी, इन्हें वहां दौड़ा दिया जाएगा। तीन नवंबर से छह नवंबर तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
diwali 2018 Special buses to make your journey comfortable
डेमो पिक
ड्राइवर और कंडक्टरों के नियमित ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा। लगातार सात दिन ड्यूटी करने पर दो हजार रुपये से 22 सौ रुपये दिए जाएंगे। कानपुर को मिलीं 50 नई बसें भी त्योहारी सीजन में दौड़ाई जा सकती हैं। इन बसों में 25 जनरथ एसी बसें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2018 Special buses to make your journey comfortable
डेमो पिक
इन रूटों पर ज्यादा होगी नजर
गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, बनारस, प्रयागराज, आजमगढ़ जैसे पूर्वांचल के प्रमुख रूट पर कानपुर से दिवाली के दौरान अतिरिक्त बसों को उतारा जाएगा।
विज्ञापन
diwali 2018 Special buses to make your journey comfortable
डेमो पिक
ये हैं लोकल रूट
लखनऊ, इटावा, औरैया, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, फतेहपुर की बसें शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed